Delhi MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी ने जारी की 134 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसको कहां से मिला टिकट

दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Elections) के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 134 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। देर शाम को पार्टी के ट्विटर हैंडल से उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट को साझा किया गया। इससे पहले पार्टी ने एमसीडी चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट को भी जारी किया। जिसमें सीएम केजरीवाल को आप की लिस्ट में टॉप पर हैं।
आम आदमी पार्टी ने जारी की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट
दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए आम आदमी पार्टी शुक्रवार को अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। आप के स्टार प्रचारकों में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर है। सीएम केजरीवाल के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का नाम है। तीसरे नंबर पर स्टार प्रचारकों में पंजाब से सीएम भगवंत मान का नाम है। वहीं विवादों के चलते मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले राजेंद्र पाल गौतम भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। इसके अलावा तीन मुस्लिम चेहरों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। ये सभी स्टार प्रचारक दिल्ली नगर निगम चुनाव में जनता के बीच जाकर आप की नीतियां बताएंगे और जनता से आप के लिए समर्थन जुटाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS