Delhi Metro : दिल्ली मेट्रो के तीन स्टेशन सुरक्षा कारणों के चलते शनिवार को रहेंगे बंद, जानिये कितने बजे तक रहेगी परेशानी

दिल्ली मेट्रो में येलो लाइन पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर। कल येलो लाइन के तीन स्टेशनों पर सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक यात्रियों के लिए प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। डीएमआरसी ने यह फैसला दिल्ली पुलिस की सुरक्षा कारणों को लेकर दी गई सलाह पर लिया है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा है कि दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार सुरक्षा कारणों से येलो लाइन के तीन मेट्रो स्टेशन विश्वविद्यालय, सिविल लाइन और विधानसभा 26 जून 2021 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक जनता के लिए बंद रहेंगे।
As advised by Delhi Police, in view of security reasons, three Metro stations of Yellow Line namely, Vishwavidyalaya, Civil Lines and Vidhan Sabha will remain closed for public from 10:00 am to 2:00 pm tomorrow i.e, 26.06.2021 (Saturday): Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) pic.twitter.com/pCe0jyZEeS
— ANI (@ANI) June 25, 2021
मेट्रो स्टेशनों पर लग रही लंबी कतारें
कोरोना महामारी के चलते दिल्ली मेट्रो के प्रत्येक कोच में आधी सीटों पर ही यात्रा की अनुमति दी जा रही है। यहां तक कि खड़े होकर यात्रा करना भी प्रतिबंधित है। डीएमआरसी ने कहा कि फिलहाल वर्तमान दिशानिर्देशों के अनुसार दिल्ली मेट्रो की क्षमता महज 10-15 फीसद है। लंबी कतारें इसलिए हो जाती हैं क्योंकि ज्यादातर मेट्रो स्टेशनों पर एकल प्रवेश की ही अनुमति है। पीक ऑवर्स में सभी मुख्य रूट्स पर ढाई से पांच मिनट के अंतराल पर मेट्रो का संचालन किया जा रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS