Mausam Ki Jankari: Delhi में छाया कोहरा... इन राज्यों में बारिश ने मचाई भारी तबाही, IMD का येलो अलर्ट जारी

Mausam Ki Jankari: Delhi में छाया कोहरा... इन राज्यों में बारिश ने मचाई भारी तबाही, IMD का येलो अलर्ट जारी
X
दिल्ली-NCR में बीते कई दिनों की बारिश के बाद आज कोहरा छा गया। 15 अक्टूबर के बाद देश के कई राज्यों में बारिश के थमने की आशंका है।

दिल्ली-NCR सहित देश के कई राज्यों में बीते कई दिनों से बेमौसम बारिश लगातार जारी है। आधा अक्टूबर खत्म होने को है, लेकिन बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही। मौसम विभाग के अनुसार बारिश का ये सिलसिला अभी दो से तीन दिन और जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, और बंगाल समेत उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत के राज्यों में हल्की से मीडियम बारिश की आशंका जताई है। वहीँ दिल्ली-NCR में आज सुबह से कोहरा छा रहा है, जिससे अनुमान है कि दिल्ली में अब ठंड बढ़ने वाली है।

इन राज्यों में आज बारिश का अलर्ट, 15 अक्टूबर से मिल सकती है राहत

मौसम से संबंधित जानकारी देने वाली वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मीडियम बारिश होने की संभावना है। माना जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने में अभी दो से तीन दिन का समय लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों मे दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए अनुकूल स्थितियां होने की संभावना है। तब तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश के लिए येलो अलर्ट की चेतावनी जारी की गई है। 15 अक्टूबर के बाद से इन राज्यों में बारिश के थमने की आशंका है।

पिछले 48 घंटों से इन राज्यों में बारिश से बिगड़े हालात

पिछले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की से मीडियम बारिश देखी गई। भारी बारिश की वजह से कई शहरों में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। उत्तर प्रदेश में पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसी स्तिथि बन गई है। बरसात का असर बच्चों की पढ़ाई पर भी पड़ा है। भारी बारिश को देखते हुए कई जिलों में 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया। आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, लखनऊ, बरेली, बुलंदशहर, मुरादाबाद, गोंडा आदि जिलों में दो से तीन दिन के लिए स्कूल बंद करने पड़े। यूपी की राजधानी लखनऊ में बारिश ने इस बार सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूर्वी राजस्थान के जिले भरतपुर और धौलपुर में भी बारिश ने खूब तबाही मचाई है। भरतपुर के तो SSP आवास में ही घुटनों-घुटनों पानी भर गया। बाजरा और धान की फसल में भी भारी नुकसान है।

कर्नाटक में भारी तबाही

भारी बारिश की वजह से कर्नाटक के दस जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने आगे भी बारिश की संभावना जताई है। आईएमडी के अनुसार अगले दो दिनों तक 20 जिलों में गरज के साथ बारिश पड़ सकती है। कर्नाटक के कालाबुरागी, यादगिरी, बल्लारी, चित्रदुर्ग, रायचूर, कोप्पल, गडग, बेलगावी चिक्कमगलुरु, चिक्काबल्लापुर आदि जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Tags

Next Story