किसान आंदोलन : कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, इन धाराओं में FIR दर्ज

कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को चलते हुए 71 दिन हो चुके हैं। इस आंदोलन को लेकर कई विदेशी हस्तियों ने भी टिप्पणी की है। इस बीच स्वीडन की रहने वाली पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के भड़काऊ ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ आज दिल्ली पुलिस ने धारा 120-B, 153-A के तहत केस दर्ज किया है। उनके खिलाफ साइबर सेल में कुल 4 मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली पुलिस थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देगी।
फिलहाल ग्रेटा थनबर्ग ने किसानों के समर्थन में किए गए ट्वीट में केंद्र सरकार पर सवाल उठाए थे। ग्रेटा थनबर्ग ने ट्वीट कर कहा बताया था कि सरकार पर इस तरह दवाब बनाया जा सकता है। उन्होंने इसके साथ एक पत्र भी साझा किया था। जो भारत विरोधी गतिविधि का हिस्सा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS