कांग्रेस के आरोप पर दिल्ली पुलिस का जवाब, कहा - राहुल गांधी ने खुद तोड़ा सुरक्षा घेरा

कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेस (Congress) पार्टी ने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को चिट्ठी लिखी थी। कांग्रेस पार्टी द्वारा लिखी गई चिट्ठी को लेकर गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों से रिपोर्ट मांगी थी। इस मामले में गुरुवार को CRPF ने केंद्रीय गृह मंत्रालय अपनी रिपोर्ट दी थी। इसके बाद शुक्रवार को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने भी केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। दिल्ली पुलिस की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि राहुल गांधी ने खुद सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। उन्होंने खुद ही कई बार सुरक्षा के घेरे को तोड़ा है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को बताया कि हमारी तरफ से सुरक्षा के पूरे इंतजाम थे। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद ही सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया। दिल्ली पुलिस ने सभी यूनिटों की ओर से गृह मंत्रालय को ये रिपोर्ट सौंपी है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि उनकी सुरक्षा के लिए बिना वर्दी में अधिक संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। उन्होंने राहुल गांधी की सुरक्षा का घेरा बना रखा था। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस ने रस्सी से घेरा बनाया था, जिसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खुद ही तोड़ा है। दिल्ली पुलिस की ओर से सिक्योरिटी, ट्रैफिक और स्पेशल ब्रांच आदि यूनिटों से रिपोर्ट मांगी गई थी। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रूट दिल्ली में 24 दिसंबर को 23 किलोमीटर लंबा था।
कांग्रेस के आरोपों पर गुरुवार को CRPF ने गृह मंत्रालय को बताया था कि राहुल गांधी ने 2020 से अब तक 113 बार सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन किया है। सीआरपीएफ के अनुसार, कई बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भी ऐसा हुआ है। इसके अलावा अर्धसैनिक बल की ओर से बताया गया कि गाइडलाइन के मुताबिक ही राहुल गांधी की सुरक्षा का इंतजाम किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS