दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला समेत कई बड़े नेताओं को लिया हिरासत में, थाने पहुंचीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बीते एक घंटे से प्रवर्तन निदेशायल (ED) के कार्यालय में पूछताछ के लिए मौजूद है। ईडी ऑफिस तक कांग्रेस ने शांति मार्च निकाल रहे थे। इसी बीच दिल्ली पुलिस ने रणदीप सुरजेवाला समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। वहीं इन कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए प्रिंयका गांधी थाने पहुंचीं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, नासिर हुसैन और दीपीका पांडे को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। साथ ही मार्च में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में रखा है। इन सभी को तुगलक पुलिस स्टेशन में रखा गया है। कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रस्तावित मार्च से पहले, दिल्ली पुलिस ने सोमवार को अकबर रोड पर बने कांग्रेस पार्टी मुख्यालय के आसपास के इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी। साथ ही उनसे कानून का उल्लंघन नहीं करने को कहा था।
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस के सभी सांसदों और नेताओं ने अपने नेता राहुल गांधी के समर्थन में मार्च निकालने का प्रस्ताव रखा है। जिन्हें प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हो गए हैं। राहुल गांधी को ईडी ने नेशनल हेराल्ड मुद्दे से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। राहुल गांधी अपने काफिले के साथ ईडी ऑफिस पहुंचे। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस ने लोगों के एंट्री और एग्जीट को रोकते हुए कांग्रेस मुख्यालय के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है। कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को सत्याग्रह मार्च निकालने का ऐलान किया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS