न्याय के मंदिर में कब-कब चली गोलियां, पढ़ें Court Firing की बड़ी घटनाएं

न्याय के मंदिर में कब-कब चली गोलियां, पढ़ें Court Firing की बड़ी घटनाएं
X
Saket Court Firing: दिल्ली की साकेत कोर्ट में आज शुक्रवार सुबह फायरिंग हुई है। हमलावर वकील की ड्रेस में आया था और गवाही के लिए पहुंची महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। यह पहला मौका नहीं है, जब न्याय के मंदिर में खून बहाया गया है। इससे पहले भी न केवल दिल्ली में बल्कि अन्य राज्यों में भी ऐसी ही घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पढ़िये कोर्ट परिसर में गोलीबारी से जुड़ी बड़ी घटनाएं...

Saket Court Firing: दिल्ली की साकेत कोर्ट (Saket Court) में आज सुबह फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। गवाही देने पहुंची एक महिला पर शख्स ने अचानक ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। हमलावर वकील की ड्रेस में आया था। हमलावर ने कुल 5 राउंड फायरिंग की, जिनमें से 3 गोलियां महिला को लगी है, जबकि एक गोली लगने से वकील अजय सिंह चौहान (Ajay Singh Chauhan) भी घायल हो गए। अजय की हालत अभी खतरे से बाहर है, लेकिन महिला की हालत नाजुक बनी है। यह पहला मौका नहीं है, जब न्याय के मंदिर में खून बहाया गया हो। इससे पहले भी न केवल दिल्ली में बल्कि अन्य राज्यों में भी कोर्ट परिसर के भीतर फायरिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हर बार ऐसी घटनाएं सामने आने पर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए जाते हैं, लेकिन वक्त गुजरने के बाद फिर से लापरवाही का दौर शुरू हो जाता है। यहां पढ़िये कोर्ट परिसर में फायरिंग से जुड़ी बड़ी घटनाएं....

Haryana Rohtak Court: हरियाणा की रोहतक कोर्ट (Rohtak Court) परिसर में 2017 में गोली चलने की घटना सामने आई थी। जहां कोर्ट में पेश होने के बाद बाहर निकले गैंगस्टर पर लेडीज सूट में आए बदमाश ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाश ने करीब डेढ़ मिनट तक फायरिंग की और 20 राउंड गोलियां चलाई। इस फायरिंग के दौरान रोहतक बार के वकील मंजीत यादव (Lawyer Manjit Yadav) सहित 7 अन्य लोग घायल हो गए थे, जबकि गैंगस्टर के साथ आए रोहतक के भैंसवान निवासी संजीत (Sanjeet) की मौत हो गई थी।

Jamshedpur Court: झारखंड (Jharkhand) की जमशेदपुर कोर्ट (Jamshedpur Court) परिसर के बाहर 27 फरवरी 2023 को गोलीबारी हुई थी। अपराधियों ने कोर्ट परिसर में गेट नंबर 3 पर एक आदमी पर गोली चलाई। गोलीबारी होता देख वह आदमी अंदर भाग गया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बच गया।

Delhi Rohini Court: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट (Delhi Rohini Court) परिसर में 22 अप्रैल 2022 को फायरिंग हुई थी। कोर्ट में वकील और पुलिसकर्मी के बीच पहले तो मामूली कहासुनी हुई, फिर देखते ही देखते गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में दो वकीलों को गोली लगी थी। दोनों को इलाज के लिए फौरन अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया गया।

Delhi Rohini Court: दिल्ली की रोहिणी कोर्ट परिसर में 24 सितंबर 2021 को वकीलों के भेष में आए दो शूटर्स ने गोलीबारी शुरू कर दी। शूटर्स ने गैंगस्टर जितेंद्र मान गोगी पर कई गोलियां चलाईं थी, इससे गैंगस्टर की मौत हो गई। हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में दोनों हमलावरों को मार गिराया था।

Punjab Ludhiana Court: पंजाब की लुधियाना कोर्ट (Ludhiana Court) में 23 दिसंबर 2021 को बम ब्लास्ट (Bomb Blast) की घटना सामने आई थी। इस ब्लास्ट में 6 लोग घायल हो गए थे। यह धमाका लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में हुआ था। ब्लास्ट के बाद मौके से एक क्षत-विक्षत बॉडी भी मिली, यह बॉडी बम फिट करने वाले शख्स की थी। इस ब्लास्ट के कारण उसके चेहरे और टांगों के चिथड़े उड़ गए थे।

Haryana Rohtak Court: हरियाणा की रोहतक कोर्ट (Rohtak Court) परिसर में 28 मार्च 2017 को फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस दौरान 5 बदमाश महिलाओं के कपड़े पहनकर आए और एक कैदी सहित कई लोगों पर गोलियां चली दी। इस घटना में एक वकील सहित 3 लोगों को गोली लगी थी। हादसे में एक शख्स की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई, जबकि दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Karkardooma Court: दिल्ली की कड़कड़डूमा अदालत (Karkardooma Court) में 23 दिसंबर 2015 को गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस दौरान अदालत परिसर के अंदर चार हथियारबंद हमलावरों ने गोलियां बरसा दी। इसमें दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें...Saket Court में महिला पर ताबरतोड़ फायरिंग, हमलाबर वकील की ड्रेस में दिखा

Tags

Next Story