महाराष्ट्र के 3 जिलों में मिला डेल्टा प्लस वेरिएंट, कोरोना की तीसरी लहर का बढ़ा खतरा

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब कम हो गई है, लेकिन खतरा पूरी तरह से बरकार है। महाराष्ट्र के तीन जिलों में कोरोना वायरस का नया डेल्टा प्लस वेरिएंट मिला है। कोरोना वायरस का ये नया रूप डेल्टा वेरिएंट (B.1.617.2) में ही म्यूटेशन के बाद दिखा है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस नए वेरिएंट के सैंपल फिलहाल रत्नागीरी, नवी मुंबई और पालघर से मिले हैं।
फिलहाल, इसे नेए डेल्टा प्लस वेरिएंट को 'वेरिएंट ऑफ इंट्रेस्ट' की श्रेणी में रखा गया है। यानी इसमें ये पता लगाने का प्रायस किया जाएगा कि किस तरह से ये अपना रूप बदल रहा है। एक अंग्रेजी अखबार ने एक विशेषज्ञ के हवाले से लिखा है कि यदि देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर आती है कि इसके लिए डेल्टा प्लस वेरिएंट जिम्मेदार होगा।
विशेषज्ञ के द्वारा यह भी दावा किया गया है कि डेल्टा प्लस वेरिएंट से एक्टिव केस करीब 10 लाख तक जा सकते हैं। जिसमें से 10 प्रतिशत संख्या बच्चों की होने का अनुमान है। यह नया वेरिएंट इम्यून सिस्टम को भी चकमा दे सकता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में भी अब कोरोना वायरस के केस कम हो रहे हैं।
देश में आज 60 हजार के कम केस आए
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 58419 नये मामले दर्ज किए गए हैं और एक दिन में 87619 मरीज ठीक हुए हैं। जबकि एक दिन में 1576 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 3,86,713 हो गई है।
वहीं देश में कुल संक्रमित की संख्या 2,98,81,965 है और कोरोना वायरस को मात दने वालों की संख्या 2,87,66,009 हो गई है। इसके अलावा देश में अभी 729243 मरीज एक्टिव हैं। जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS