महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर 66, तीन और लोगों की गई जान

महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट का कहर बढ़ने की आशंका प्रबल होती जा रही है। राज्य में डेल्टा प्लस वेरिएंट के मरीजों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है, वहीं बीते 24 घंटे में तीन और लोगों की जान चली गई है। इस वेरिएंट से अब तक राज्य में पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डेल्टा प्लस वेरिएंट से रत्नागिरी में दो लोगों ने दम तोड़ा है, जबकि मुंबई, बीड और रायगढ़ में एक-एक मौत हुई है। इस वेरिएंट से मुंबई में रहने वाली 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सबसे पहले मौत हुई थी। यह महिला बीती 21 जुलाई को डेल्टा प्लस वेरिएंट से संक्रमित हो गई थी।
बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी के मुताबिक यह बुजुर्ग महिला कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुकी थी। महिला की मौत के बाद उसके करीबी संपर्क में रहे दो अन्य लोगों में भी डेल्टा प्लस वेरिएंट की पुष्टि हुई है। यह वायरस उत्तरी महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। जलगांव से इस वायरस के 13 मामले सामने आए हैं। रत्नागिरि से 12 और मुंबई से 11 मामले सामने आ चुके हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS