उपसेना प्रमुख ने रक्षा मंत्रालय के प्रयास की प्रशंसा

उपसेना प्रमुख ने रक्षा मंत्रालय के प्रयास की प्रशंसा
X
उप-नौसेनाप्रमुख वाइस एडमिरल जी़ अशोक कुमार ने बुधवार को रक्षा मंत्रालय के सैन्य हथियारों को किराए पर लेने के नर्णिय की सराहना की। यहां राजधानी में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इसे लेकर नौसेना को कुछ अनुभव प्राप्त है।

उप-नौ सेनाप्रमुख वाइस एडमिरल जी़ अशोक कुमार ने बुधवार को रक्षा मंत्रालय के सैन्य हथियारों को किराए पर लेने के नर्णिय की सराहना की। यहां राजधानी में आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इसे लेकर नौसेना को कुछ अनुभव प्राप्त है। भवष्यि में पूरा ध्यान पूर्ण दक्षता, तकनीकी जटिलताओं को दूर करना और मानवश्रम को घटाने के अलावा प्रशक्षिण और संपूर्ण खरीदी की कीमत में कमी पर है।

रक्षा मंत्रालय द्वारा भी इस कवायद से सैन्य उपकरणों की खरीद की जा सकती है। इस प्रावधान को हाल ही में शामिल किया गया है। किराए पर सैन्य उपकरणों की खरीद का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे बड़ी धनराशि का शुरूआत में भुगतान करने में मदद मिल जाती है। गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में रक्षा खरीद प्रक्रिया में कुछ जरूरी बदलाव किए थे। इसमें दुनिया भर के देशों से सैन्य उपकरणों को किराए पर लेने की भी अनुमति दी गई थी। वर्तमान में भारत ने रूस से किराए पर सैन्य उपकरण लिए हैं।

Tags

Next Story