महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस ने MVA सरकार को दी बड़ी चुनौती, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने रविवार को अमरावती हिंसा को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार (Uddhav Thackeray government) को बड़ी चुनौती दी है।
समाचार एजेंस एएनआई के मुताबिक, देवेंद्र फडणवीस (Ex Cm Devendra Fadnavis) ने कहा कि मैं रजा अकादमी (Raza Academy) पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता हूं। मैं सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (MVA- एमवीए) सरकार को रजा अकादमी पर प्रतिबंध लगाने की चुनौती देता हूं।
जब कांग्रेस की सरकार है तो रजा अकादमी पुलिस पर हमला क्यों करती है? मुंबई दंगे और पुलिस पर हमले पहले रज़ा अकादमी के मोर्चा के दौरान क्यों हुए थे? सभी जानते हैं कि वह किस पार्टी की ए और बी टीम है। आपको देखना चाहिए कि रजा अकादमी के लोगों के साथ तस्वीरों में यह कौन है।
Amravati | "...I demand a ban on Raza Academy...I dare the ruling Maha Vikas Aghadi (MVA) government to ban Raza Academy...": Maharashtra LoP Devendra Fadnavis said while addressing a press conference on Amravati violence (21.11) pic.twitter.com/rHtrUPMGLf
— ANI (@ANI) November 21, 2021
आपने शेलार की तस्वीरें दिखाईं। क्या आपने वह सीएम का दिखाया? नहीं, कांग्रेस के मंत्री? नहीं। भले ही इसके लिए मैं मानता हूं कि रजा अकादमी भाजपा की बी टीम है, मैं इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता हूं। करेंगे क्या? कांग्रेस में हिम्मत नहीं है क्योंकि सब जानते हैं रजा अकादमी किसकी संतान है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS