देवेंद्र फडणवीस आज 2014 चुनावी हलफनामा केस में नागपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें क्या है पूरा मामला

देवेंद्र फडणवीस आज 2014 चुनावी हलफनामा केस में नागपुर कोर्ट में होंगे पेश, जानें क्या है पूरा मामला
X
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज नागपुर कोर्ट में दो आपराधिक मामलों को लेकर पेश होंगे।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज नागपुर कोर्ट में दो आपराधिक मामलों को लेकर पेश होंगे। 2014 के चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का आरोप है। जिसको लेकर स्थानीय कोर्ट ने नोटिस जारी किया था।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र में शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार के शपथ लेते ही नागपुर पुलिस ने फडणवीस के घर पर समन पहुंचा दिया। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह मामला उठा था।

बात दें कि फडणवीस पर साल 1996 और 1998 में धोखाधड़ी और जालसाजी के दो मामले दर्ज थे, बीती सुनवाई पर मजिस्ट्रेट ने नागपुर विधायक के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही की मांग करते हुए आवेदन बहाल किया था।

याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है कि फडणवीस ने 2009 और 2014 के विधानसभा चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करते समय उनके खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं किया था। जिसके तहत उन्होंने 1951 अधिनियम का उल्लंघन किया।

बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा उनकी याचिका खारिज किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। बीती एक अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने फडणवीस को बंबई हाईकोर्ट के आदेश को अलग रखा। कोर्ट ने कहा थाकि फडणवीस के खिलाफ मामला बनाया गया था। फडणवीस को जानकारी थी, लेकिन उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में आपराधिक मामलों का उल्लेख नहीं किया। इसके बाद मजिस्ट्रेट को आवेदन के साथ आगे की कार्रवाई को बढ़ने का निर्देश दिया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story