देवेंद्र फडणवीस बोले- महाराष्ट्र को जल्द ही एक स्थिर सरकार मिलेगी, नारायण राणे ने भी कहा- भाजपा सरकार बनाएगी

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस नोट जारी करके बड़ा बयान दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन हमें उम्मीद है कि महाराष्ट्र को जल्द ही एक स्थिर सरकार मिलेगी।
Former Maharashtra CM Devendra Fadnavis in a press note: President's rule is unfortunate but we expect that Maharashtra will get a stable government soon. (file pic) pic.twitter.com/Mwl62YoRfj
— ANI (@ANI) November 12, 2019
एनसीपी-कांग्रेस शिवसेना को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही है
महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नारायण राणे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि भाजपा सरकार बनाने की कोशिश करेगी। देवेंद्र फडणवीस इस दिशा में सभी प्रयास कर रहे हैं। मुझे लगता है कि एनसीपी-कांग्रेस शिवसेना को मूर्ख बनाने की कोशिश कर रही है।
Narayan Rane, BJP: I think NCP-Congress are trying to make a fool out of Shiv Sena. #MaharashtraGovtFormation https://t.co/TYbwmlmw53
— ANI (@ANI) November 12, 2019
रिपोर्ट्स के मुताबिक नारायण राणे ने किया दावा किया है कि भाजपा सरकार बनाएगी। मैं भाजपा सरकार के लिए प्रयासरत हूं। जिसको जिसके साथ जाना है जाए। सरकार बनाने के लिए जो करना होगा, हम करेंगे।
नारायण ने आगे कहा कि 145 विधायकों को जुटाने की कोशिश है। जब भी हम राज्यपाल के पास जाएंगे तो 145 का आंकड़ा लेकर जाएंगे। हम सरकार बनाने की कोशिश करेंगे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS