केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट के जरिए दी जानकारी

कोरोना वायरस ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। साथ ही इसकी चपेट में लगातार बड़े-बड़े नेताओं के आने का क्रम भी शुरू हो गया है। इसी बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए दी है।
Union Minister Dharmendra Pradhan tests positive for #COVID19. He is admitted at a hospital. pic.twitter.com/hlvHft8ex5
— ANI (@ANI) August 4, 2020
ट्वीट के जरिए दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया जिसमें मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हूं और स्वस्थ हूं।
गृहमंत्री अमित शाह भी हो चुके हैं पॉजिटिव
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कोरोना वायरस की जद में आ गए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था। अमित शाह ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी थी। अमित शाह ने लिखा था कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूँ। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS