Digital Budget 2022 Highlights: एक नजर में पढ़ें बजट की 10 अहम घोषणाएं, जानें आम आदमी को क्या मिला

Digital Budget 2022 Highlights: एक नजर में पढ़ें बजट की 10 अहम घोषणाएं, जानें आम आदमी को क्या मिला
X
Digital Budget 2022 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में बजट 2022-23 (Budget 2022-23) पेश किया।

Digital Budget 2022 Highlights: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने संसद में बजट 2022-23 (Budget 2022-23) पेश किया। सीतारमण ने वित्त मंत्रालय के अपने कार्यालय के बाहर पारंपरिक अंदाज में 'ब्रीफकेस' के साथ पोज दिया। इसके बाद पेपरलेट बजट लेकर संसद पहुंची। जहां उन्होंने चालू वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि 9 प्रतिशत से अधिक रहेगी। साल ही सरकार ने अगले 25 सालों का ब्लू प्रिंट भी पेश किया। इनकम टैक्स पर आम आदमी को सरकार की ओर से कोई बड़ी राहत नहीं मिली लेकिन इस बार सरकार ने डिजिटलीकरण पर ज्यादा फोकस दिया है।

केंद्रीय बजट में सरकार की घोषणाओं के बारे में 10 खास बातें-

1. गंगा नदी के किनारे 5 किमी चौड़े गलियारों में किसानों की भूमि पर फोकस और रेलवे छोटे किसानों और छोटे और मध्यम उद्यमों के लिए नए उत्पाद तैयार करेंगी।

2. अगले तीन साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेनों का लाया जाएगा।

3. पीएम ई विद्या के 'वन क्लास, वन टीवी चैनल' कार्यक्रम की संख्या 200 की जाएगी।

4. बजट में नागरिकों की सुविधा बढ़ाने के लिए ई-पासपोर्ट जारी किए जाएंगे।

5. आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना का 2023 तक के लिए बढ़ाया गया।

6. किसान ड्रोन के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।

7. कृषि से जुड़े स्टार्टअप्स को वित्तीय सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

8. पांच नदियों को जोड़ने के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है। हर घर नल पानी उपलब्ध होगा।

9. उद्यम, ई-श्रम, एनसीएस और असीम पोर्टल जैसे एमएसएमई को आपस में जोड़ा जाएगा। ताकि आम लोगों को सुविधाएं दी जा सकें।

10. राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। ब्लॉकचेन और अन्य तकनीकों का उपयोग करके डिजिटल मुद्रा शुरू की जाएगी। पीएम आवास योजना के तहत 80 लाख घरों के निर्माण को पूरा करने के लिए 48,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

Tags

Next Story