फिल्म स्टार कंगना रनौत पर दिग्विजय सिंह का तंज- पूछा 'ये कंगना कौन है'?, मनोज तिवारी ने किया जोरदार पटलवार

फिल्म स्टार पर विवादित बयान देने राजनेताओं के लिए कोई नई बात नहीं है। ताजा मामला मध्य प्रदेश का है, जहां पर फिल्म स्टार कांगना रनौत को कांग्रेत नेता ने नाचने गाने वाली बताया है। जिसके बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से जब पार्टी विधायक सुखदेव पांसे के बयान के बारे में सवाल पूछा, तो उन्होंने कंगना पर ही ठहाके लेते हुए कहा कि ये कौन हैं। इतना ही नहीं जिसके बाद वो वहां से ठहके लगाते हुए निकल गए।
MP: Congress MLA Sukhdev Panse says, "Kangana jaisi nachne gane wali mahila kisanon ke swabhiman ko thes pahuchaye...Police baton charges Congress, who's standing for farmers..." while submitting memorandum to Dist Collector over lathi-charge on party workers in Sarni. (19.02) pic.twitter.com/hNAj2FK65R
— ANI (@ANI) February 20, 2021
जानकारी के लिए बता दें कि मध्य प्रदेश से कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने कंगना पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि कंगना जैसी नाचने गाने वाली महिला किसानों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाएगी। पुलिस कांग्रेस पर आरोप लगाती है जो किसानों के लिए खड़ी है। इस दौरान उनहोंने सारनी में पार्टी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
सुखदेव पांसे के बयान के बाद भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस बयान का जमकर विरोध किया। तिवानी ने कहा कि इन्हीं बयानों की वजह से कांग्रेस का पतन हो रहा है। जिसके लिए पार्टी जिम्मेदार है। कांग्रेस के लोग कभी भी कलाकारों को सम्मानित नहीं करते हैं। कंगना को जो मन में आये बोल सकती हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS