AMU छात्र नेता फरहान जुबैरी को तत्काल गिरफ्तार करने का आदेश, फ्रांस और इसाईयों के खिलाफ दिया था विवादित बयान

फ्रांस को लेकर पिछले कुछ दिनों से दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इस प्रदर्शन का नजारा उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिला था। हालांकि इस प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही योगी सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया था। जिससे अब के यहां हालात सामान्य है।
इस बीच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र नेता फरहान जुबैरी का एक विवादित वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। फरहान जुबैरी के खिलाफ आईपीसी की संबधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
#France_SpreadingHate #FranceSupportingIslamophobia #AMUBoycottFrance pic.twitter.com/IWViUbi9fm
— Farhan Zuberi (@FarhanZuberi1) October 29, 2020
वहीं, जुबैरी को तत्काल गिरफ्तार करेना का आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, फरहान जुबैरी अपने विवादित बयान के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस टीम चारों ओर कड़ी तैनाती के बीच उऩकी तलाशी की जा रही है। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस का छापा भी मारा गया है।
बता दें AMU छात्र नेता फरहान जुबैरी फ्रांस और इसाईयों के खिलाफ एक विवादित बयान दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जो इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश करेगा, उसका सिर कलम कर देंगे।
विरोध मार्च के दौरान दिया था विवादित बयान
पुलिस के मुताबिक, 29 अक्टूबर को एएमयू के छात्र नेता फरहान जुबैरी द्वारा डक प्वाइंट से बाब-ए सैय्यद गेट तक विरोध मार्च निकाला गया। इस दौरान फ्रांस की एक पत्रिका में प्रकाशित मोहम्मद पैगंबर के कार्टून को लेकर फ्रांस और इसाईयों के खिलाफ आपत्तिजनक बयान जारी कर लोगों को जान की धमकी दी थी।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जो इस्लाम को बदनाम करने की कोशिश करेगा, उसका सिर कलम कर देंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि हम अपने प्रदर्शनों को और ज्यादा बढ़ावा देंगे और सभी फ्रेंच उत्पादों का पूरी तरह से बहिष्कार करेंगे।
पुलिस का कहना है कि फरहान जुबैरी का इस तरह से विवादित बयान धर्म को लेकर हिंसा फैलाने का काम है।
इस्लामिक आतंकी को लेकर प्रदर्शन
बता दें कि फ्रासं के पेरिस में टीचर की गला काटकर हत्या के बाद फ्रांस के नीस शहर में एक बार फिर इस्लामिक आतंकी हमला हुआ था। इस पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने कहा था कि हमारा देश इस्लामिक आतंकी का शिकार हुआ है।
इसके बाद से ही दुनिया भर में कई जगहों पर फ्रांस के बयान पर प्रदर्शन चल रहा है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS