Diwali 2023: PM Modi ने दी दिवाली की बधाई, कहा- यह पर्व जीवन में सुख और समृद्धि लाए

Diwali 2023: PM Modi ने दी दिवाली की बधाई, कहा- यह पर्व जीवन में सुख और समृद्धि लाए
X
Diwali 2023: दिवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लोगों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के लिए खुशियां लेकर आए।

Diwali 2023: देशभर में आज यानी रविवार को दीपों का पर्व दिवाली मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान राम, माता सीता और उनके भाई लक्ष्मण 14 साल का वनवास पूरा करके अयोध्या अपने घर लौटे थे। उनके वापस आने की खुशी में अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका भव्य स्वागत किया था। तब ही से यह पर्व मनाया जाता है। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सभी को दिवाली की शुभकामनाएं। यह विशेष त्योहार सभी के जीवन में खुशी, समृद्धि और अद्भुत स्वास्थ्य लाए।

सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि असत्य पर सत्य, अत्याचार पर सदाचार, अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम व माता जानकी की कृपा से यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे। जय श्री राम।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को दिवाली के अवसर पर देश के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विभिन्न धर्मों और आस्थाओं के लोग इस त्योहार को मनाते हैं और प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश फैलाते हैं। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि दीपावली हर्ष और उल्लास का त्यौहार है। यह अंधकार पर प्रकाश की, बुराई पर अच्छाई की और अन्याय पर न्याय की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि एक दीपक कई दीपकों को रोशन कर सकता है।

Tags

Next Story