उप राष्ट्रपति-राजनाथ सिंह ने दिये जलाकर दिवाली का जश्न मनाया, सीएम केजरीवाल ने अक्षरधाम मंदिर में पत्नी संग की पूजा

उप राष्ट्रपति-राजनाथ सिंह ने दिये जलाकर दिवाली का जश्न मनाया, सीएम केजरीवाल ने अक्षरधाम मंदिर में पत्नी संग की पूजा
X
दिवाली के मौके पर कई जगहों पर प्रतिबन्ध के बाद भी आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी की वजह से राजधानी दिल्ली में हालात और खराब हो गए हैं।

भारत में आज दिवाली का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों से लेकर घरों तक हर जगह दिये जल रहे हैं। दिवाली के पर्व के मौके पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने परिवार के साथ हैदराबाद में अपने निवास पर दिया जलाकर दिवाली मनाई। वहीं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अपने परिवार के साथ अपने आवास पर दिये जलाकर दिवाली जश्न मनाया है।



आपको बता दें कि ज्यादतर जगहों पर सात बजे से पूजा शुरू हुई। इसके बाद दीये, लाइट्स जलाई गईं हैं। वहीं अयोध्या में एक पहले से दिवाली की धूम है। अयोध्या में एक बार में लाखों दीये जलाए गए हैं।

दिल्ली के हालात खराब

दिवाली के मौके पर कई जगहों पर प्रतिबन्ध के बाद भी आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी की वजह से राजधानी दिल्ली में हालात और खराब हो गए हैं। धुंध और ज्यादा छा गई हैं। वहीं दिवाली के मौके पर इंडिया गेट और राजपथ को रोशनी से जगमग किया गया है।

सीएम केजरीवाल ने अक्षरधाम मंदिर में पूजा की

दिपावली के पर्व पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ अक्षरधाम मंदिर में पूजा अर्चना की है। इस मौके पर मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन भी मौजूद रहे।



आपको बताते चले कि दिवाली की रात को धन और वैभव की देवी लक्ष्मी माता औऱ रिद्धि सिद्धि के स्वामी गणेण जी की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जो इस दिन लक्ष्मी माता और गणेश भगवान की पूजा करता है उसे पूरे साल सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

Tags

Next Story