घरेलू हवाई यात्रा के बाद यात्रियों को 14 दिन होना पड़ सकता है क्वारंटाइन

कोरोना लॉकडाउन की वजह से पिछले दो माह से ग्राउंड हुई फ्लाइट 25 मई से पुन: उड़ान भरेगी। रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु के लिए फ्लाइट का संचालन होगा। इन शहरों से आने वालों का सफर भले ही दो घंटे में पूरा होगा, लेकिन उन्हें 14 दिन होम क्वारेंटाइन में रहना पड़ सकता है। हालांकि अभी फैसला नहीं हुआ है, इस पर शनिवार को होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। वहीं यहां से जाने वाले यात्रियों के लिए मास्क के साथ आरोग्य सेतु जरुरी होगा टर्मिनल भवन में प्रवेश के दौरान उनके शरीर का टेंप्रेचर चेक होगा।
कोरोना लॉकडाउन की वजह से विदेश तथा देश के भीतर भी हवाई संपर्क टूट गया था और सारे विमान संक्रमण की रोकथाम के लिए ग्राउंड हो गए थे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भी लाॅकडाउन हो गया था, जो सोमवार से पुन: प्रारंभ होने वाला है, लेकिन सफर करने वाले यात्रियों को इस दौरान कई तरह के निर्धारित नियमों का पालन करना होगा और वे नियम पर खरे नहीं उतरते हैं, तो उन्हें अपनी यात्रा भी स्थगित करनी पड़ेगी।
यात्री अगर रायपुर एयरपोर्ट से सफर करते हैं, तो उन्हें एक घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा। उन्हें अपना बोर्डिंग कार्ड घर से ही मोबाइल पर लेकर आना होगा, जिसे देखकर कांटेक्ट लेस तरीके से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यात्रियों को मास्क और मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप रखना अनिवार्य होगा, जिसमें ग्रीन बैंड होने पर उन्हें सफर की अनुमति मिलेगी। रेड बैंड होने पर यात्रियों को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की अनुमति के बाद ही सफर करने दिया जाएगा। ऐसा नहीं होने पर उन्हें यात्रा रद्द भी करनी पड़ेगी।
इस तरह दूसरे शहरों से आने वाले यात्रियों से एयरपोर्ट से यात्रा का विवरण सहित अन्य जानकारी ली जाएगी, जिसके बाद उन्हें 14 दिन होम क्वारेंटाइन में रहना पड़ सकता है। अगर उनमें किसी तरह के लक्षण होते हैं या उनकी फाॅरेन ट्रैवल हिस्ट्री होती है, तो उन्हें सुविधा के हिसाब से आईसोलेशन किया जाएगा।
लगेज भी होगा सेनेटाइज्ड
एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों के लिए जगह-जगह कांटेक्ट लेस सेनेटाइजर मशीन लगाई गई है। इसके साथ ही आने और जाने वाले यात्रियों का लगेज भी जांच के दौरान सेनेटाज्ड किया जाएगा। यात्री सफर के दौरान अपने साथ 350 मिमी. सेनेटाइजर की बोतल रख सकेंगे। सोशल डिस्टेंस के लिए वहां मार्किंग भी की गई है। संक्रमण मुक्त बनाने टर्मिनल बिल्डिंग को भी सेनेटाइज्ड किया जा चुका है।
00 फ्लाइट का शे़ड्यूल
6ई 245- सातों दिन- कोलकाता से प्रात: 7.55 बजे आकर 6ई 811 बनकर 8.45 बजे वापस कोलकाता।
6ई 2757- 1,2,4,6,7- दिल्ली से प्रात: 8.40 बजे आकर 6ई 2486 बनकर 9.40 बजे वापस दिल्ली।
6ई 744- सातों दिन- हैदराबाद से प्रात: 10.20 बजे आकर 6ई 752 बनकर 11.00 बजे वापस हैदराबाद।
6ई 823- 1,3,4,5,6,7- बेंगलुरु से दोपहर 14.50 बजे आकर 6ई 492 बनकर 15.25 बजे वापस बेंगलुरु।
6ई 2912- सातों दिन- दिल्ली से शाम 19.15 बजे आकर 6ई 2454 बनकर रात 20.0 बजे वापस दिल्ली।
यूके 797- 1,4,5,7- दिल्ली से शाम 19.45 बजे दिल्ली से आकर यूके 798 बनकर रात 20.30 बजे वापस दिल्ली।
एआई 469- 2,3,5,7- दिल्ली से प्रात: 8.15 बजे आकर एआई 470 बनकर 10.15 बजे वापस दिल्ली रवाना।
000 1 सोम, 2 मंगल, 3 बुध, 4 गुरु, 5 शुक्र, 6 शन
गाइड लाइन के मुताबिक
फ्लाइट में सफर कर आने वाले यात्रियों को क्वारेंटाइन या आईसोलेशन की व्यवस्था निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार की जाएगी। एयरपोर्ट पर आने वाले यात्रियों से पूरी जानकारी ली जाएगी
पूरी तैयारी
फ्लाइट का संचालन करने के लिए सारी तैयारी कर ली गई है। यात्रियों के लिए सोशल डिस्टेंस के पालन के लिए मार्किंग की गई है। समूचे भवन को सेनेटाइज्ड किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS