व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को छोड़नी पड़ी प्रेस ब्रीफिंग

व्हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को छोड़नी पड़ी प्रेस ब्रीफिंग
X
ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग हुई है। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मैं सीक्रेट सर्विस को त्वरित और प्रभावी कार्य करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा।

अमेरिका में आज व्हाइट हाउस के बाहर उस समय फायरिंग की गई है जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रेस ब्रीफिंग कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान व्हाइट हाउस के बाहर हुई फायरिंग की जानकारी दी है। ट्रंप ने कहा कि अब स्थिति नियंत्रण में है। सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने डोनाल्ड ट्रंप को पोडियम से उतरने के लिए कहा। इस कारण उन्हें कुछ समय के लिए प्रेस ब्रीफिंग को रोकनी भी पड़ी।

ट्रंप ने कहा है कि व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग हुई है। हालांकि, अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि मैं सीक्रेट सर्विस को त्वरित और प्रभावी कार्य करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। किसी घायल को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाया गया है। मालूम होता है कि व्यक्ति को सीक्रेट सर्विस ने गोली मार दी। व्हाइट हाउस के बाहर हुई फायरिंग की पुष्टि सीक्रेट सर्विस की तरफ से की गई है। बताया गया है कि 17वीं स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में हुई शूटिंग में एक अधिकारी शामिल था।

खबरों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति ने फायरिंग की घटना से पहले पत्रकारों को संबोधित करते हुए कोरोना संकट को लेकर अपनी बात रखी। डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों को बताया कि हमने लगभग 6 करोड़ 50 लाख लोगों का टेस्ट किया है। दुनिया का कोई भी देश उस संख्या के करीब नहीं है। एक करोड़ दस लाख टेस्ट के साथ भारत दूसरे स्थान पर होगा। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे भरोसा है कि कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में इस साल के आखिर तक हमारे पास इसकी वैक्सीन जरूर होगी।

Tags

Next Story