Uttarakhand News: यूपी के बाद उत्तराखंड की इस नदी में मिली बहती हुई covid-19 positive लाशें, लोगों में दहशत

उत्तर प्रदेश की गंगा नदी में बहती हुई लाश मिलने के बाद अब उत्तराखंड में भी नदियों में बहती हुई लाशें मिली हैं। जिसके बाद पिथौरागढ़ जिले में लोगों में गुस्से और अचंभे का माहौल बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, नदी किनारे मिले सभी शव कोरोना पॉजिटिव बताए जा रहे हैं। बीते दिनों उत्तर प्रदेश और बिहार की गंगा नदी में कई बहती हुई लाश मिली थी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड की सरयू नदी में 12 से ज्यादा लाशें मिली हैं। जिसके बाद स्थानीय लोग इस घटना से बेहद डरे हुए हैं। क्योंकि जिस नदी किनारे लाशें मिली हैं। वहां से सिर्फ 30 किलोमीटर दूरी पर जिला मुख्यालय हैं और पीने के पानी की सप्लाई भी इसी नदी से होती है।
ऐसे में लोगों में दूषित पानी को लेकर डर बना हुआ है। ताकि संक्रमण न फैल जाए। सूत्रों के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि नदी किनारे जो लाशें मिली हैं। वह सभी कोरोना पॉजिटिव हैं। ऐसे में अगर यह लाशें बहती हुई आगे जाती हैं, तो दूषित पानी के जरिए भी लोग बीमार हो सकते हैं। फिलहाल, इस मामले के सामने आते ही प्रशासन अलर्ट हो गया है।
जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के पास गंगा नदी में एक साथ कई लाशें मिलने से हड़कंप मच गया था। इलाके से नदियों में बहते हुए लाशों को पाया गया था और यह सभी सब कोरोना से जान गंवाने वालों के थे। वहीं यह लाशे बहती हुई बिहार भी चली गई थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS