डॉ. हर्षवर्धन बोले- देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 लोगों की मौत हुई, इन 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा

डॉ. हर्षवर्धन बोले- देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 लोगों की मौत हुई, इन 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा
X
देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) की 27वीं बैठक में देश में कोरोना वायरस और ब्लैक फंगस की स्थिति को लेकर बयान दिया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस दौरान डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि देश के 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज़्यादा है।

इन 16 राज्यों में पॉजिटिविटी रेट बहुत ज्यादा

ये राज्य हैं- कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, गोवा, मणिपुर, पुडुचेरी, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, सिक्किम और लक्षद्वीप।

आगे कहा कि देश में पिछले 24 घंटे में 4,454 दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं, सबसे ज़्यादा 1,320 मौतें महाराष्ट्र में हुईं। कर्नाटक में 624, तमिलनाडु में 422 और उत्तर प्रदेश में 231 मौतें हुईं हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आज सुबह तक 18 राज्यों में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 5,424 मामले दर्ज किए गए हैं।

गुजरात में 2,165, महाराष्ट्र में 1,188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्य प्रदेश में 519, हरियाणा में 339, आंध्र प्रदेश में 248 मामले दर्ज किए गए हैं। 5,424 मामलों में से 4,556 मामलों में पहले कोविड संक्रमण था और 55 प्रतिशत मरीज़ों को डायबिटीज था।

देश में आज 2,22,315 नए मामले आए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड-19 के 2,22,315 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,67,52,447 हो गई है। वहीं एक दिन में 4,454 लोगों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 3,03,720 हो गई है। जबकि, 3,02,544 नए डिस्चार्ज के बाद कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,37,28,011 हो गई है। अब देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 27,20,716 है।

Tags

Next Story