Coronavirus: डॉ हर्षवर्धन बोले देश में रिकवरी रेट 67.61 और मृत्य दर 2.07 प्रतिशत

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशकों के साथ वर्चुअल बैठक करने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया है कि भारत में रिकवरी रेट 67 प्रतिशत से ज्यादा है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा कि लॉकडाउन के पहले देश में मामलों की वृद्धि दर(ग्रोथ रेट) करीब 36 प्रतिशत था, आज ये 2.83 प्रतिशत है। आज देश के 82 प्रतिशत एक्टिव मामले केवल 10 राज्यों में हैं।
उन्होंने आगे कहा कि भारत में रिकवरी रेट दिन-प्रतिदिन बेहतर हो रहा है। वर्तमान समय में भारत में रिकवरी रेट 67.61 प्रतिशत है और मृत्य दर 2.07 प्रतिशत है। हमारा डबलिंग रेट 24.3 दिन है।
भारत दुनिया में मौत के मामले में पांचवें नंबर पर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में 56 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। तो वहीं भारत दुनिया में मौत के मामले में पांचवें नंबर पर पहुंच गया है। और संक्रमण के मामले में तीसरे नंबर पर है।
देश में कोरोना से अब तक 40 हजार से ज्यादा संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में कोरोना से मौत के मामले में भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। भारत में आधी मौत यानी करीब 20,000 मृतक पिछले 30 दिनों में बढ़ गए हैं। वहीं भारत में मृत्यु दर 2.0 9 फ़ीसदी पहुंच गई है। तो ठीक होने की दर 67.19 फीसदी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS