Draupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Draupadi Murmu Oath Ceremony: द्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
X
भारत के निर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से सोमवार को दिल्ली के लुटियंस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है।

भारत की निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ( President-elect Droupadi Murmu) 25 जुलाई सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की आधिकारिक तौर पर शपथ लेंगी और उनके राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह सोमवार सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर संसद ( Parliament) के सेंट्रल हॉल में आयोजित होगा, जहां पर देश के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमना (Chief Justice of India N V Ramana) द्रौपदी मुर्मू को देश की 15वें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।

गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति को 21 तोपो की सलामी देने के बाद संबोधन होगा। समारोह से पहले वर्तमान राष्ट्रपति और निर्वाचित राष्ट्रपति दोनों ही संसद में पहुंचेंगे। इस पूरे कार्यक्रम को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी रविवार को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

भारत के निर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह की वजह से सोमवार को दिल्ली के लुटियंस मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने रविवार को बताया कि ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए विशेष तौर पर स्टाफ ने तैयारी की है। भारत के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण का आयोजन संसद भवन के सेंट्रल हॉल में होगा। इसी को देखते हुए सभी केंद्र सरकार के सरकारी विभागों और मंत्रालयों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण के दौरान इन रास्तों पर जाने से बचें...

1. गोल चक्कर कोटिल्या

2. तीन मूर्ति मार्ग

3 गोल चक्कर तीन मूर्ति

4. अकबर रोड

5. गोल चक्कर गोल मेथी

6. कृष्ण मेनन मार्ग

7. विजय चौक

8. के. कामराज मार्ग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इसके अलावा भी अन्य रोड पर दिशानिर्देश जारी किए हैं, जैसे सुनहरी मस्जिद, रफी मार्ग, रेल भवन, संसद मार्ग, इम्तियाज खान मार्ग, गुरुद्वारा रकाबगंज रोड, पटेल चौक, रायसीना रोड, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड, मौलाना आजाद रोड और मोतिलाल नेहरू मार्ग पर जाने से बचें।

Tags

Next Story