दर्गापुर में लैंडिंग से पहले तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, 40 यात्री घायल- एक पल के लिए हवा में...

दर्गापुर में लैंडिंग से पहले तूफान में फंसा स्पाइसजेट का विमान, 40 यात्री घायल- एक पल के लिए हवा में...
X
यात्रियों में से एक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, विमान के उतरते समय तीन झटके लगे। इसके बाद केबिनों में से यात्रियों पर सामान गिरना शुरू हो गया।

दुर्गापुर (Durgapur) में रविवार को लैंडिंग के दौरान स्पाइसजेट (SpiceJet) का एक विमान तूफान (storm) में फंस गया। तूफान के कारण विमान को लैंडिग में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन पायलट ने विमान को रनवे (runway) पर ही लैंड किया। मगर इस दौरान हुई उथल-पुथल में केबिन का सामान यात्रियों पर गिरना शुरू हो गया।

इस कारण 40 यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया। हालांकि, 30 यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन 10 यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि 10 यात्रियों की हालत गंभीर है लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। वहीं अस्पताल के डॉ तपन कुमार रे ने कहा कि एक यात्री बेहद गंभीर रूप से घायल है, जिसे स्पाइन सर्जन के पास रेफर करना पड़ा।

यात्रियों में से एक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, विमान के उतरते समय तीन झटके लगे। इसके बाद केबिनों में से यात्रियों पर सामान गिरना शुरू हो गया। हमारे सीट बेल्ट बंधे थे, लेकिन उथल-पुथल की वजह से बेल्ट हट गई और हम हम अपनी सीटों पर अलग हो गए।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्पाइसजेट का विमान पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में काजी नजरूल इस्लाम हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास कर रहा था। विमान एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले काल बैसाखी तूफान में फंस गया। लैंडिंग से पहले तूफान में फंसा विमान एक पल के लिए हवा में ही रुक सा गया था। इस हादसे पर स्पाइसजेट ने बयान दिया है। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा है कि फ्लाइट संख्या एसजी-945 ने मुंबई से दुर्गापुर के लिए उड़ान भरी थी। ये फ्लाइट तूफान में फंस गई जिसके कारण कुछ यात्रियों को चोट आई हैं।

Tags

Next Story