विधानसभा चुनाव से पहले DUSU में ABVP ने मारा मोर्चा, AAP-कांग्रेस के लिए खतरे की खंटी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के मतों की गिनती पूरी हो चुकी है। डीयू में एक बार फिर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने जीत हासिल की है। एबीवीपी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष समेत 3 पदों पर जीत हासिल की है।
एबीवीपी ने 3 पदों पर मारा मोर्चा
दिल्ली विश्वविद्याल छात्र संघ के चुनाव में एबीवीपी की तरफ से अक्षीत दहिया अध्यक्ष, प्रदीप तंवर उपाध्यक्ष और शिवांगी खरवाल संयुक्त सचिव के पद पर जीत हासिल करने में कामयाब रहे हैं। एनएसयूआई ने सचिव का पद जीता है जिस पर आशीष लांबा खड़े थे।
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad(ABVP) wins three(President,Vice President and Joint Secretary) out of the four posts in Delhi University Student Polls, National Students' Union of India(NSUI) wins one(Secretary). pic.twitter.com/4HV73BjKER
— ANI (@ANI) September 13, 2019
यहां हुई वोटो की गिनती
दिल्ली के किंग्सवे कैंप में पुलिस लाइंस के कम्युनिटी हॉल में वोटों की गिनती चल रही थी। डीयू के मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक प्रसाद ने जानकारी देकर बताया कि 3 पदों पर एबीवीपी जीत गई है।
इस बाद 16 उम्मीदवार थे मैदान में
इस बार इन चार पदों के लिए 16 उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव शामिल हैं। आरएसएस से जुड़े एबीवीपी ने डूसू अध्यक्ष पद के लिए अक्षीत दहिया, उपाध्यक्ष के लिए प्रदीप तंवर, महासचिव के लिए योगित राठी और संयुक्त सचिव के लिए शिवांगी खेरवाल को चुनावी मैदान में उतारा था।
एनएसयूआई से थे ये उम्मीदवार
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग एनएसयूआई से अध्यक्ष पद पर चेतना त्यागी, उपाध्यक्ष के लिए अंकित भारती, सचिव के लिए आशीष लांबा और संयुक्त सचिव के लिए अभिषेक चपराना को डूसू चुनाव में उतारा था।
बता दें कि मतगणना सुबह साढ़े 8 बजे से शुरू हो गई थी। इस बार 52 मतदान केंद्रों पर चुनाव हुआ था। लगभग 1.3 लाख छात्रों और संकाय अन्य विभाग के सदस्यों में से 39.90 फीसदी ने वोट डाले थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS