भारत में ई-सिगरेट पर बैन, सेहत के लिए है कितनी खतरनाक, जानें यहां

भारत में ई-सिगरेट पर बैन, सेहत के लिए है कितनी खतरनाक, जानें यहां
X
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ई-सिगरेट (E Cigarette) (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) को बेचने और और बेचने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है।

केंद्र सरकार (Central Government) ने बुधवार को ई-सिगरेट (E Cigarette) पीने वाले लोगों को बड़ा झटका दिया है। केंद्र सरकार ने आज भारत में ई-सिगरेट पर बैन लगा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ई-सिगरेट (E Cigarette) (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट) को बेचने पर प्रतिबंध लगाने की बात कही है। वर्तमान में लोगों के बीच ई-सिगरेट पीने का चलन काफी तेजी से बढ़ रहा है।

लोगों का मानना है कि इससे सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। जिसके कारण देश में ई-सिगरेट पीने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। भारत से पहले ई-सिगरेट पर अमेरिकी शहर सैन फ्रांसिस्को में बैन लगा चुका है। यह अमेरिका का पहला शहर था जहां ई-सिगरेट को बैन किया गया था। बता दें कि ई-सिगरेट के फायदे और नुकसान को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।


ई-सिगरेट पर लंबे समय से चल रहा था विवाद

ई-सिगरेट का सेवन करने वाले व्यक्ति इसके सेवन को सुरक्षित बताते हैं। वहीं डॉक्टरों ने ई-सिगरेट पीने वालों की इससे सेहत का खतरा बताया और दूर रहने की सलाह दी। ई-सिगरेट से सेहत पर असर के चलते इसे कई देशों में बैन कर दिया गया है।

ई-सिगरेट के खतरे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ई-सिगरेट का सेवन करना बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। एक ताजा स्टडी के बाद चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। ई-सिगरेट के सेवन से ब्लड क्लॉट की परेशानी बढ़ जाती है।

हार्ट अटैक का खतरा 56 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इस सिगरेट में अधिक मात्रा में निकोटीन पाया जाता है जो सेहत के लिए काफी नुकसानदेह है। इससे ब्लड प्रेशर सामान्य से काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ई-सिगरेट पीने से फेफड़ों से संबंधित बीमारी भी हो जाती है। अमेरिका में ई-सिगरेट पीने की कारण कई लोगों की मौत भी हो चुकी है।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story