Earthquake: दिल्ली के बाद बंगाल में भूकंप आया, बीते एक सप्ताह में इतनी बार हिली धरती

नए साल की शुरुआत के साथ ही भूकंप के झटकों से भारत की धरती फिर हिली है। दिल्ली के बाद बंगाल की खाड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। अभी तक भूकंप की वजह से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले सुबहर दिल्ली हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, बंगाल में सुबह 11 बजे रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है। हालांकि भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। इससे पहले दिल्ली-हरियाणा में भूकंप आया था। नए साल की शुरुआत के पहले दिन यह दूसरा भूकंप है।
दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा में भूकंप के झटके
जानकारी के लिए बता दें कि नए साल के पहले दिन आधी रात को रविवार सुबह दिल्ली-हरियाणा एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हरियाणा के झज्जर में 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रविवार रात एक बजकर 19 मिनट पर 1 जनवरी 2023 को तड़के सुबह दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था।
बीते एक सप्ताह आए भूकंप के झटके
इससे पहले नवंबर के महीने में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीती 29 नवंबर 2022 को दिल्ली में भूकंप आया था। जिनकी तीव्रता 2.5 मापी गई थी। उससे पहले बीती 7 नवंबर और 12 नवंबर के बीच भी दिल्ली में भूकंप आ चुके हैं। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते साल 2022 के दिसंबर महीने में नेपाल समेत उत्तराखंड में साल का अंतिम बार भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। 27 दिसंबर की आधी रात को उत्तरकाशी में भूकंप आया था। जो उत्तराखंड में है। तब भूकंप का केंद्र नेपाल था। नेपाल में रात ढाई घंटे के भीतर भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले नवंबर में तीन बार आए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS