अंडमान और निकोबार में भूकंप से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

अंडमान और निकोबार में भूकंप से हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
X
देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 25 जून को त्रिपुरा में दोपहर 3:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र त्रिपुरा से 63 किलोमीटर उत्तर पूर्व धर्मनगर में रहा। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गयी थी।

भारत के कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से भूकंप के झटके आने का सिलसिला अभी जारी है। अंडमान और निकोबार द्वीप के दिगलिपुर में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बात की जानकारी नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने दी है। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके सुबह 8:56 बजे महसूस किए गए हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गयी है। भूकंप के झटकों को महसूस कर लोग घरों से बाहर निकल आये। हालांकि, किसी भी जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

देश के कई हिस्सों में पहले भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

बता दें कि इससे पहले देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 25 जून को त्रिपुरा में दोपहर 3:45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र त्रिपुरा से 63 किलोमीटर उत्तर पूर्व धर्मनगर में रहा। वहीं, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गयी थी।

वहीं, 22 जून से 25 जून यानी 4 दिन लगातार मिजोरम भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 25 जून को मिजोरम में देर रात करीब 01:14 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया था कि मिजोरम में चम्फाई से 21 किमी दक्षिण में रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता वाला भूकंप आया। वहीं इसके लगभाग 2 बाद नगालैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Tags

Next Story