भारत के 6 राज्यों में आधी रात को हिली धरती, भूकंप से नेपाल में 6 की मौत

भारत के 6 राज्यों में आधी रात को हिली धरती, भूकंप से नेपाल में 6 की मौत
X
भारत में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र नेपाल में मणिपुर रहा है।

देश के 6 राज्यों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रात में 2 बजे के करीब दिल्ली-एनसीआर सहित 6 राज्यों में धरती हिली है। हालांकि किसी भी प्रकार के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है

भारत के पड़ोसी देश नेपाल का मणिपुर इसका केंद्र रहा।‌ वहां रात 1.57 पर तेज भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.3 दर्ज की गई। इस भूकंप के झटके उत्तर भारत के 6 राज्यों में महसूस किए गए। दिल्ली के अलावा राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश उत्तराखंड, हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर में भूकंप इतना तेज था की लोग नींद में भी उठ खड़े हो गए। हालांकि भारत में किसी भी प्रकार से जन हानि नहीं हुई है।

वहीं नेपाल में भूकंप से 6 लोगों की मौत हुई है। दोती जिले में भूकंप के तेज झटकों से घर गिर गया। जिसमें दबकर 6 लोगों की मौत हो गई। नेपाल के स्थानीय प्रशासन के मुताबिक वहां पर तीन बार भूकंप आया है।

नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के मुताबिक सबसे पहले 8 नवंबर को रात 9 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद रात करीब 2 बजे और 3.15 बजे भी भूकंप के झटके लगे। रात में करीब दो बजे आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.3 दर्ज की गई। इसके अलावा सवा तीन बजे भूकंप की तीव्रता 3.6 रही।

भारत में 8 नवंबर को भी दोपहर 12 बजे मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 दर्ज की गई थी।

Tags

Next Story