नेपाल में भूकंप से अब तक 154 लोगों की मौत, कई मकान भी हुए जमींदोज

Earthquake: नेपाल में शुक्रवार की रात 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। जिसके तेज झटके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र, बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए। वहीं भूकंप से नेपाल में 154 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 140 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। मौके पर राहत बचाव का कार्य जारी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह भूकंप रात 11 बजकर 32 मिनट पर आया था। जिसकी गहराई 10 किमी की बताई जा रही है। राष्ट्रीय भूकंप मापन केंद्र के अधिकारियों के अनुसार, भूकंप का केंद्र नेपाल के जाजरकोट जिले के लामिडांडा क्षेत्र में था। इस भूकंप से नेपाल में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। भूकंप के तेज झटके की वजह से नेपाल में कई मकान जमींदोज हो गए है और सड़कों में दरारें आ गई है। नेपाल के प्रधानमंत्री ने घटना स्थल का दौरा किया है।
#WATCH | Nepal earthquake | The death toll in the 6.4 magnitude earthquake last night, has risen to 129.
— ANI (@ANI) November 4, 2023
Visuals from Jajarkot. pic.twitter.com/jq0tZ08Qrb
नेपाल के प्रधानमंत्री ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
खबरों की मानें, तो जाजरकोट के एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि जिले में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। पड़ोसी रुकुम पश्चिम जिले में एक पुलिस अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि कम से कम 35 लोगों की मौत की सूचना मिली है। वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल के कार्यालय ने कहा कि देश की सभी तीन सुरक्षा एजेंसियां घायलों के तत्काल बचाव और राहत के लिए जुट गई हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि अन्य जिलों से भी चोटों और संपत्ति के नुकसान की खबरें आ रही हैं, इनमें नेपात ले दैलेख, सल्यान और रोल्पा जिले शामिल हैं। जजरकोक्त काठमांडू से लगभग 500 किलोमीटर पश्चिम में है।
3 अक्टूबर को भी आया था भूकंप
दरअसल, नेपाल में भूकंप आना आम बात सी हो गई है। यहां 3 अक्टूबर को भी भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 6.2 थी। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र समेत उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं यहां एक साल पहले नवंबर 2022 में डोटी जिले में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था। इसकी वजह से छह लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा 2015 में भी नेपाल में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे यहां 12 हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे।
ये भी पढ़ें- प्रदूषण को लेकर बुलाई बैठक में एलजी ने लिए ये फैसले
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS