कश्मीर के बाद अब अंडमान और निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, मिली ये चेतावनी

कश्मीर के बाद अब अंडमान और निकोबार में महसूस किए गए भूकंप के झटके, मिली ये चेतावनी
X
सोमवार को अंडमान निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है।

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के बाद अब सोमवार को अंडमान निकोबार (Andaman and Nicobar) द्वीप समूह में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने चेतावनी देते हुए अंडमान निकोबार के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप की तीव्रता 4.4 दर्ज की। भूकंप पोर्ट ब्लेयर से 256 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में दोपहर करीब 3 बजकर 2 मिनट पर आया था। एनसीएस ने एक ट्वीट में कहा कि आज दोपहर करीब तीन बजे के आसपास पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 256 किमी दूर भूकंप आया। इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने कहा कि भूकंप गतिविधि की निगरानी के लिए सरकार की नोडल एजेंसी है। साथ ही सुनामी की चेतावनी दी जारी की गई है।


इससे पहले जम्मू और कश्मीर में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 3.2 तीव्रता का हल्का भूकंप आया। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली। यह भूकंप राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर आया था। धरती से 5 किमी की गहराई पर था। कश्मीर में पहले भी कई बार भूकंप आ चुके हैं लेकिन साल 2005 में 8 अक्टूबर को आए भूकंप की तीव्रता 7.6 थी जिसमें 80 हजार से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।

Tags

Next Story