नए साल पर दिल्ली समेत हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, झज्जर था केंद्र

नए साल पर दिल्ली समेत हरियाणा में महसूस किए गए भूकंप के झटके, झज्जर था केंद्र
X
एनसीएस ने कहा कि नए साल के पहले दिन रविवार सुबह दिल्ली- हरियाणा एनसीआर के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नए साल की शुरुआत भारत की राजधानी दिल्ली में भूकंप से हुई। दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र यानी एनसीएस के अनुसार, रविवार 1 जनवरी 2023 को तड़के सुबह दिल्ली-एनसीआर में रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।

समाचार एजेंसी एएनआई ने जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप के झटके शनिवार को आधी रात के बाद करीब 1 बजकर 19 मिनट पर महसूस किए गए थे। भूकंप का केंद्र हरियाणा का झज्जर रहा। इसके अलावा दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। रिक्टर पैमाने पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।

जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में उस वक्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। जब लोग नए साल के आगमन का जश्न मना रहे थे। इससे पहले नवंबर के महीने में भी भूकंप आ चुका है। बीती 29 नवंबर 2022 को दिल्ली में भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 2.5 मापी गई थी। उससे पहले बीती 7 नवंबर और 12 नवंबर को भी दिल्ली में भूकंप आ चुका है। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। दिल्ली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

बीते साल 2022 के दिसंबर महीने में नेपाल समेत उत्तराखंड में साल के अंतिम बार भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। 27 दिसंबर की आधी रात को उत्तरकाशी में भूकंप आया था। जो उत्तराखंड में है। तब भूकंप का केंद्र नेपाल था। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, नेपाल के नेशनल अर्थक्वेक मॉनिटरिंग एंड रिसर्च सेंटर (NEMRC) ने जानकारी देते हुए बताया था कि नेपाल में रात ढाई घंटे के भीतर भूकंप के कई झटके महसूस किए गए थे। इससे पहले नवंबर में तीन बार भूकंप के झटके आए थे।

Tags

Next Story