Economic Survey 2020 : आखिर क्यों किया जाता है बजट से पहले इकॉनिमिक सर्वे पेश, जानें पूरी जानकारी

Economic Survey 2020 : केंद्रीय बजट से एक दिन पहले आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है। देश का आर्थिक विकास का सालाना लेखाजोखा आर्थिक सर्वे होता है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि साल पर देश की कैसी हालत रही। इसमें आर्थिक हालत का ब्यौरा किया जाता है। वहीं साल भर में क्या विकास हुआ क्या नहीं। किस क्षेत्र में कितना निवेश हुआ। इसके साथ ही आने वाले साल में देश का विकास का क्या रुझान है और अर्थव्यवस्था में किस तरह की संभावनाएं हैं। इसके जरिए सरकार को सुझाव भी दिए जाते हैं।
1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इससे ठीक एक दिन पहले 31 जनवरी यानि आज संसद में आर्थिक सर्वे (Economic Survey) पेश होगा। पिछले कुछ महीनों से देश की आर्थिक हालत बड़ी खराब बनी हुई है। जिस वजह यह आर्थिक सर्वेक्षण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और लोगों कि निगाहें इस बार के सर्वे पर टिकी हुई है।
मुख्य आर्थिक सलाहकार और उनकी टीम मिलकर आर्थिक सर्वेक्षण को तैयार करती है। इस बार मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) केवी सुब्रमण्यन की अगुवाई वाली टीम ने मिलकर इस सर्वे को तैयार किया है। इस सर्वे को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। इस बार सीतारमण दूसरा सर्वे पेश करेंगी। इससे पहले उन्होंने 4 जुलाई 2019 को अपना पहला सर्वे पेश किया था। देश में पहली बार आर्थिक सर्वे साल 1950-151 में पेश किया गया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS