Economic Survey Highlights: यहां पढ़ें मोदी सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण के सालाना रिपोर्ट कार्ड से जुड़ी मुख्य बातें

Economic Survey Highlights: यहां पढ़ें मोदी सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण के सालाना रिपोर्ट कार्ड से जुड़ी मुख्य बातें
X
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 को पेश किया। अब एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार बीते एक साल का लेखा-जोखा पेश करती है।

संसद (Parliament) का बजट सत्र (Budget Session) सोमवार से शुरू हो गया है। इसकी शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) के अभिभाषण से हुई। इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 को पेश किया। अब एक फरवरी को आम बजट पेश किया जाएगा। आर्थिक सर्वेक्षण में सरकार बीते एक साल का लेखा-जोखा पेश करती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सरकार के बजट से पहले अर्थव्यवस्था की स्थिति का विवरण देते हुए सोमवार को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। आर्थिक सर्वेक्षण ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को 8-8.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया है। वहीं, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के अनुमान के मुताबिक, आर्थिक विकास दर 9.2 फीसदी रह सकती है। सर्वे के बाद लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

आर्थिक सर्वेक्षण में कहा गया है कि विकास को वैक्सीन कवरेज, आपूर्ति-पक्ष सुधारों से लाभ और नियमों में ढील, मजबूत निर्यात वृद्धि और पूंजीगत खर्च को बढ़ाने के लिए राजकोषीय स्थान की उपलब्धता का समर्थन किया जाएगा।

आर्थिक सर्वेक्षण 2022 से जुड़ी मुख्य बातें....

1. अगले वित्त वर्ष 2022-23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर 8-8.5 फीसदी की सीमा में अनुमानित है।

2. महामारी से कृषि सबसे कम प्रभावित रही। पिछले वर्ष 3.6 फीसदी बढ़ने के बाद 3.9 फीसदी बढ़ने का अनुमान है।

3. औद्योगिक क्षेत्र के 11.8 फीसदी की दर से बढ़ने की संभावना है।

4. सर्वेक्षण ने सेवा क्षेत्र को 2021-22 में 8.2 फीसदी की वृद्धि का अनुमान है।

5. सरकार की खपत पूर्व-महामारी के स्तर को पार करते हुए 7.6 फीसदी की मजबूत वृद्धि का संकेत है।

6. 2021-22 में भारत का कुल निर्यात 16.5 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है, जो महामारी से पहले के स्तर को पार कर जाएगा।

7. 2021-22 में आयात 29.4 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

Tags

Next Story