कैम्ब्रिज मान चुका, दुनिया के सबसे बड़े ज्ञान भंडार पर भारत का कब्जा: रमेश पोखरियाल

कैम्ब्रिज मान चुका, दुनिया के सबसे बड़े ज्ञान भंडार पर भारत का कब्जा: रमेश पोखरियाल
X
शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय विद्यालय के छात्रों से संवाद किया। जहां उन्होंने बताया कि दुनिया में हमारी नई शिक्षा नीति की सराहना हो रही है। कैम्ब्रिज ने भी माना है कि दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञान भंडार हिंदुस्तान में है।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय विद्यालय के छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान रमेश पोखरियाल ने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए। साथ उन्होंने छात्रों को तनाव मुक्त रहने के संबंध में टिप्स भी दिए। संबोधन के वक्त रमेश पोखरियाल ने नीट व जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के सिलेबस के संबंध बड़ा ऐलान किया है। रमेश पोखरियाल ने केंद्रीय विद्यालयों को दोबारा व्यवस्थित तरीके से खोले जाने की बात कही है।

संवाद के वक्त रमेश पोखरियाल ने यह भी दावा किया कि हमारी नई शिक्षा नीति की पूरी दुनिया सराहना कर रही है। इसके अलावा कैम्ब्रिज ने हमें मेल भेजकर कहा है कि दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञान भंडार भारत (हिंदुस्तान) है। कैम्ब्रिज ने हमारी नई शिक्षा नीति को बहुत खूबसूरत करार दिया है।

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय हमारे देश की शान है। इस विद्यालय में लोग प्रवेश लेना चाहते हैं। माता-पिता को लगता है कि एक बार इस विद्यालय में उनके बच्चों का प्रवेश हो गया तो उनकी बेटी व बेटा पूरी दुनिया में नंबर वन हो जाएंगे। रमेश पोखरियाल ने कहा कि ये केंद्रीय विद्यालय की पहचान है।

रमेश पोखरियाल ने कहा कि विद्यार्थियों को केवल सीबीएसई बोर्ड सिलेबस 2021 पर के आधार पर अन्य परीक्षाओं के लिए संशोधित सिलेबस का अध्ययन करना होगा। उन्होंने कहा कि नीट व जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में भी केवल उसी भाग से सवाल किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनों तरह की कक्षाओं का संचालन होगा। क्योंकि 50 प्रतिशत छात्रों को कक्षा में शारीरिक रूप से मौजूद रहने की अनुमति होगी। इसके अलावा अन्य छात्र ऑनलाइन कक्षाओं में भाग ले सकेंगे।

Tags

Next Story