Eid al-Adha 2023: इस वर्ष कब मनेगा बकरीद का त्योहार, क्या है धार्मिक कैलेंडर का सही समय

Eid al-Adha 2023: ईद उल अजहा यानी बकरीद (Bakrid) मुसलमानों का एक प्रमुख त्योहार है। इसे मुस्लिम समाज (Muslim Brotherhood) बलिदान और कुर्बानी के रूप में मनाता है। हर साल इसके तारीख में बदलाव होते रहता है। इस्लामी कैलेंडर (islamic calendar) के मुताबिक, जिलहिज्जा (Zilhijja) को वर्ष का आखिरी महीना माना जाता है। यही कारण है कि अधिकतर मुसलमान इस महीने में हज यात्रा पर जाते हैं। बकरीद मुस्लिम कैलेंडर के मुताबिक, इस महीने के 10वें दिन बकरीद मानते हैं। इस वर्ष इसकी तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि बकरीद 28 जून को है, तो वहीं कुछ लोगों का मानना है कि यह 29 जून को है। चुकी बकरीद इस्लामिक कैलेंडर में 12वें महीने की 10 तारीख को आता है। ऐसे में इस वर्ष 29 जून को ही भारत में बकरीद मनाया जाएगा।
Also Read :सनातन संस्कृति के रूप में एबीसीडी का अर्थ समझाता छोटा बच्चा भागवत
कुर्बानी के लिए मनाया जाता है बकरीद
बकरीद पर्व मनाए जाने की परंपरा काफी पुरानी है। इस पर्व को कुर्बानी दिए जाने के रूप में मनाया जाता है। कहा जाता है कि अल्लाह ने एक दिन सपने में हजरत इब्राहिम (Hazrat Ibrahim) को अपनी सबसे प्रिय वस्तु की कुर्बानी देने को कहा। इसपर हजरत इब्राहिम ने अपने पुत्र हजरत इस्माइल की कुर्बानी देने जा ही रहे थे कि अल्लाह वहां पहुंचकर उसको जीवनदान प्रदान की। इसी याद में बकरीद का पर्व मनाया जाता है।
तब से यह पर्व मुस्लिम समाज (Muslim Brotherhood) के लोगों द्वारा बकरीद के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुसलमान एकसाथ मस्जिद में जाकर अल्लाह से प्रार्थना करते हैं। इसके बाद एक जानवर की कुर्बानी देकर उसके मांस को प्रसाद के रूप में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों में बांट देते हैं। इस दिन मुसलमान पारंपरिक कपड़ा पहने हैं और अपना समय परिवार और दोस्तों के साथ बिताते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS