Eid Mubarak 2019: पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्योहार, पीएम मोदी से लेकर इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Eid Mubarak 2019: पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा ईद का त्योहार, पीएम मोदी से लेकर इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं
X
आज पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने ऐलान किया था कि ईद का चांद दिख गया है।

आज पूरे देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने ऐलान किया था कि ईद का चांद दिख गया है। ईद के मौके पर देश की हर मस्जिद या नमाज अदा करने वाली जगह पर लोग नमाज अदा करते हैं।

लाइव अपडेट-

गांधी मैदान पहुंच कर ईद की नमाज में शामिल हुए CM नीतीश कुमार, बोले- सभी धर्मों का सम्मान नहीं करनेवाला धार्मिक नहीं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद उल फितर के मौके पर देश के सभी लोगों को बधाई दी है।

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में लोगों ने दी एक दूसरे को ईद की बधाई


जम्मू और कश्मीर में ईदगाह के अंदर का दृश्य

गोरखपुर के लोग ईद उल फितर के मौके पर मुबारक खान शहीद ईदगाह में नमाज अदा करते लोग

मध्य प्रदेश में सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और अभिनेता रजा मुराद ईद के मौके पर भोपाल पहुंचे

ईद उल फितर के मौके पर अलीगढ़ में शाह जमाल की मस्जिद में नमाज अदा करते लोग

दिल्ली की जामा मस्जिद में लोग नमाज अदा कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के भोपाल में ईदगाह मस्जिद में लोग नमाज के लिए जाते दिख रहे हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को ईद की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पवित्र रमजान महीने के समापन पर यह त्योहार धर्मार्थ, भाईचारा और दया के हमारे विश्वास को मजबूत करता है।

राष्ट्रपति ने कहा कि इस दिन हम खुद को उन चिर मूल्यों के प्रति खुद को समर्पित करें जो हमारी सभ्यता को दर्शाते हैं। जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने घोषणा की थी कि देश भर में ईद बुधवार को मनाई जाएगी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story