Eid-ul-Fitr 2022: दिल्ली की जामा मस्जिद से हुआ ऐलान, अब 3 मई को मनाई जाएगी देशभर में ईद

Eid-ul-Fitr 2022: दिल्ली की जामा मस्जिद से हुआ ऐलान, अब 3 मई को मनाई जाएगी देशभर में ईद
X
Eid-ul-Fitr 2022: दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid) से रविवार शाम को ईद की तारीख का ऐलान किया गया।

Eid-ul-Fitr 2022: दिल्ली की जामा मस्जिद (Jama Masjid) से रविवार शाम को ईद की तारीख का ऐलान किया गया। सऊदी अरब में ईद (Eid) का चांद नहीं दिखा, इसलिए वहां पर 2 मई को दिन मनाई जाएगी और अगले दिन भारत में ईद का त्योहार मनाया जाएगा।

एक तरफ दिल्ली की जामा मस्जिद से ऐलान किया गया तो वहीं दूसरी ओर मरकजी चंद कमेटी ने भी ईद उल फितर (Eid-ul-Fitr) की तारीख 3 मई कही है। मरकजी चंद कमेटी की ओर से पत्र जारी करते हुए कहा गया कि ईद उल फितर की नमाज 3 मई 2022 को सुबह 10 बजे ईदगाह लखनऊ में होगी।

लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी के सदर काजी फरंगी महल ने कहा कि आज चांद का दीदार नहीं हुआ। तो कल 30वां रोजा है। अब पूरे देश में 3 मई को ईद मनाई जाएगी। इसके साथ ही ईद-उल-फितर की नमाज 3 मई को सुबह 10 बजे ईदगाह लखनऊ पढ़ी जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत को छोड़कर मेलिशिया, ब्रुनेई, फिलीपींस, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत, इराक, सीरिया जैसे देशों में मिठी ईद का त्योहार 2 मई को ही मनाया जाएगा। जबकि 3 मई की भारत समेत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य दक्षिण एशियाई देशों में 3 मई को ईद मनाई जाएगी। इस साल पहली बार दक्षिण एशियाई देशों के मुसलमान उसी दिन ईद मनाएंगे, जिस दिन खाड़ी देशों में आज की रात चांद दिखाई देता है।

Tags

Next Story