Oath Ceremony: महाराष्ट्र में शिंदे सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, शिंदे और फडणवीस राजभवन पहुंचे

महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज बहुप्रतिक्षित शिंदे सरकार (Shinde Government) के कैबिनेट का विस्तार (Cabinet Expansion) होने जा रहा है। आज सुबह 11 बजे से मुंबई (Mumbai) स्थित राजभवन (Raj Bhavan) में शिंदे गुट और बीजेपी (BJP) के विधायक मंत्रीपद की शपथ लेंगे। बताया जा रहा है कि शिंदे और बीजेपी गुट के 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Governor Bhagat Singh Koshyari) मंत्रियों को उनके पद और गोपनियता की शपथ दिलाएंगे।
Live Updates...
राज्यपाल ने दिलाई शपथ
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में 19 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। चंद्रकांत पाटिल और विजय कुमार गावित ने महाराष्ट्र कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल और दादाजी दगडू भुसे ने मंत्री पद की शपथ ली।
महाराष्ट्र: राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार में 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। pic.twitter.com/m0f6BKHAX6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2022
एकनाथ शिंदे राजभवन पहुंचे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ सह्याद्री गेस्ट हाउस से राजभवन पहुंच गए। भाजपा के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेता आज मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ लेंगे।
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने विधायकों के साथ सह्याद्री गेस्ट हाउस से राजभवन के लिए रवाना हुए।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2022
भाजपा के 9 नेता और एकनाथ शिंदे खेमे के 9 नेता आज मुंबई में राज्य मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ लेंगे। pic.twitter.com/JjTzd0o6q1
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मंत्रिमंडल के साथ ही विभागों के बंटवारे पर भी शिंदे गुट और बीजेपी के बीच सहमति बन चुकी है। बीजेपी गृह, वित्त और राजस्व जैसे बड़े विभाग अपने पास रख सकती है, जबकि शहरी विकास और पथ निर्माण विभाग शिंदे गुट को दिया जा सकता है। गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को दी जा सकती है। इसके अलावा बीजेपी की ओर से सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रिकांत पाटिल, गिरीश महाजन को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है, वहीं शिंदे गुट से गुलाब राव पाटिल, सदा सावरकर, दीपक केसरकर को मंत्री बनाया जा सकता है।
सीएम शिंदे ने नांदेड़ दौरा किया रद्द
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज का नांदेड़ दौरा रद्द कर दिया है। शिंदे के शिवसेना से बगावत के बाद उद्धव ठाकरे की सरकार अल्पमत में आ गई थी। शिंदे गुट ने फ्लोर टेस्ट पास कर लिया था। इसके बाद 30 जून को एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि देवेंद्र फडणवीस ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS