महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर उचित कदम उठाएगी सरकार- श्रीकांत शिंदे

महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर उचित कदम उठाएगी सरकार- श्रीकांत शिंदे
X
महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच बढ़ते सीमा विवाद को लेकर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे और शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार कर्नाटक के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए उचित कदम उठाएगी।

महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा (Maharashtra-Karnataka Border Dispute) विवाद बढ़ता ही जा रही है। इसको लेकर सोमवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) के बेटे और सांसद श्रीकांत शिंदे (MP Shrikant Shinde) ने कहा कि राज्य सरकार कर्नाटक के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए उचित कदम उठाएगी। महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सोमवार को महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद का मुद्दा काफी गरमा गया। विपक्ष ने इस मुद्दे पर संकल्प पारित करने की मांग की है।

शिवसेना सांसद ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि पूर्व में सीमा संबंधी मुद्दे पर आंदोलन करने के लिए मुख्यमंत्री जेल जा चुके हैं। इसलिए हम मामले की गंभीरता को समझते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के साथ हैं। इसको लेकर सही कदम उठाए जाएंगे।

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy CM Devendra Fadnavis) ने आज विधान परिषद में भाषण में देते हुए कहा कि कर्नाटक में मराठी भाषा के लोगों को न्याय दिलाने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार एक इंच जमीन के लिए भी कानूनी तौर पर लड़ेगी।

श्रीकांत शिंदे ने उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

महाराष्ट्र के मंत्री अब्दुल सत्तार (Abdul Sattar) पर लगे आरोपों के बाद विपक्ष उनके त्यागपत्र की मांग कर रहे थे। इस पर शिंदे ने कहा कि लगता है विपक्षी दलों के पास उठाने के लिए कोई वास्तविक मुद्दा नहीं है इसलिए बिना हाथ पैर के आरोप लगा रहे हैं।

बता दें कि मंत्री अब्दुल सत्तार पर पिछली महा विकास आघाडी सरकार में मंत्री रहते हुए आरोप लगाए गए थे। विपक्ष ने आरोप लगाया था कि सत्तार ने चारागाह के लिए आरक्षित भूमि के एक निजी व्यक्ति के पक्ष में दिए गए आदेश में अनियमितता बरती थी। वहीं सांसद शिंदे ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा कि उसे इस बात पर मंथन करना होगा कि लोग उसे क्यों छोड़ रहे हैं।

Tags

Next Story