Assembly Election 2023: साल 2023 में देश के इन 9 राज्यों में होंगे चुनाव, जानें संभावित डेट्स

Assembly Election 2023: साल 2023 में देश के इन 9 राज्यों में होंगे चुनाव, जानें संभावित डेट्स
X
Election 2023: इस साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस लिस्ट में कुल 9 राज्य शामिल हैं। जिनमें चुनाव होंगे। इस रिपोर्ट में आपको मध्य प्रदेश से लेकर राजस्थान, छत्तीसगढ़ तक के राज्यों में होने वाले चुनावों की जानकारी दे रहे हैं।

Assembly Election 2023: इस साल 2023 में 9 राज्यों में चुनाव होने वाले हैं। इन 9 राज्यों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम शामिल हैं। इन चुनावों के मद्देनजर आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जनता के मूड का पता चलेगा। इस रिपोर्ट में आपको बता रहे हैं कि राजस्थान से लेकर किन-किन राज्यों में साल 2023 के अंदर चुनाव होने वाले हैं।

राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव

वर्तमान में राजस्थान (Rajasthan) में काग्रेंस की सरकार मौजूद है और अशोक गहलोत (ashok gehlot) मुख्यमंत्री हैं। राजस्थान में विधानसभा का कार्यकाल दिसंबर 2023 में समाप्त हो रहा है। ऐसे में यहां चुनाव दिसंबर 2023 से पहले कराने की संभावना है।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में वर्तमान में भाजपा की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) हैं। मध्यप्रदेश सरकार का कार्यकाल नवंबर 2023 में खत्म हो रहा है। यहां चुनाव नवंबर 2023 से पहले हो सकते हैं। चुनावी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। ताकि विधानसभा चुनावों में अच्छा प्रदर्शन किया जा सके।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में कराने की आशंका जताई जा रही है। यहां फिलहाल कांग्रेस की सरकार मौजूद है। यहां कई पार्टियां चुनावी मैदान में होंगी लेकिन भाजपा और कांगेस में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023

कर्नाटक (Karnataka) में मौजूदा वक्त में भाजपा की सरकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई हैं। इस सरकार का कार्यकाल मई 2023 में समाप्त हो रहा है। यहां पर चुनाव मई 2023 से पहले हो सकते हैं।

इन राज्यों में भी होंगे चुनाव

राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक के अलावा तेलंगाना, त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय और नागालैंड में भी इस साल चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय में चुनावी बिगुल बजा दिया है। बता दें कि नागालैंड में 12 मार्च, त्रिपुरा में 22 मार्च और मेघालय में 15 मार्च को कार्यकाल खत्म हो रहा है। सबसे पहले इन्हीं तीनों राज्यों में चुनाव होंगे।



Tags

Next Story