आजम खान पर चला EC का चाबुक, 48 घंटे के लिए लगा बैन

आजम खान पर चला EC का चाबुक, 48 घंटे के लिए लगा बैन
X

चुनाव आयोग ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को दूसरी बार आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में दो दिन तक प्रचार करने से रोक दिया है। आजम खान 1 मई की सुबह 6 बजे से 48 घंटों तक के लिए प्रचार नहीं कर पाएंगे।



आजम खान इन 48 घंटे तक चुनावी रैली, रोड शो, इंटरव्यू, पब्लिक कॉन्टैक्ट नहीं कर पाएंगे। बता दें कि आजम खान ने 5 अप्रैल, 7 अप्रैल, 8 अप्रैल, 9 अप्रैल और 12 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के अलग अलग जगहों पर विवादित बयान दिया था।

गौरतलब है कि इससे पहले चुनाव आयोग ने बीजेपी कैंडिडेट जया प्रदा पर आपत्तिनजक टिप्पणी करने के लिए बैन लगाया था। जया प्रदा पर टिप्पणी के लिए चुनाव आयोग ने आजम खान पर 72 घंटे का बैन लगाया था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story