Breaking: चुनाव आयोग ने किया 12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, उत्तरप्रदेश में 3 नवंबर को होंगे चुनाव

Breaking: चुनाव आयोग ने किया 12 राज्यों की 57 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, उत्तरप्रदेश में 3 नवंबर को होंगे चुनाव
X
चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 57 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि बिहार और मणिपुर में 7 नवंबर को उपचुनाव होंगे।

चुनाव आयोग ने 12 राज्यों की 57 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है। जानकारी मिल रही है कि बिहार और मणिपुर में 7 नवंबर को उपचुनाव होंगे। वहीं छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, एमपी, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना, यूपी में 3 नवंबर को उपचुनाव करवाए जाएंगे।

बिहार के 1 संसदीय क्षेत्र के लिए होंगे उपचुनाव

जानकारी मिल रही है कि बिहार के 1 संसदीय क्षेत्र और मणिपुर की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। ये उपचुनाव 7 नवंबर को होंगे, जबकि 3 नवंबर को छत्तीसगढ़, गुजरात, झारखंड, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तरप्रदेश के 54 विधानसभा क्षेत्रों पर उपचुनाव होंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने दी थी जानकारी

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ ने जानकारी दी थी कि 29 सितंबर को उपचुनाव की तारीखों की घोषणा होगी। बता दें कि उपचुनाव के मतदान की गणना भी बिहार चुनाव के साथ ही 10 नवंबर को की जाएगी।

मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर होंगे उपचुनाव

मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों द्वारा कमलनाथ सरकार गिराने के दौरान की 22 सीटें शामिल है। वहीं दो विधायकों के निधन एवं तीन विधायकों के बीजेपी में शामिल होने से 5 सीटें खाली हुई थी। ऐसे में कुल 27 सीटों पर मध्यप्रदेश में उपचुनाव होंगे।

इसके अलावा उत्तरप्रदेश में मल्हनी- जौनपुर, बांगरमऊ- उन्नाव ,देवरिया ,स्वार-रामपुर ,टूण्डला- फिरोजोबाद, बुलंदशहर, घाटमपुर- कानपुर और नौंगाव सादात सीट पर चुनाव होंगे। उत्तरप्रदेश में भी 5 सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हुई हैं।

Tags

Next Story