शिवसेना का नाम और तीर कमान शिंदे गुट के नाम, उद्धव बोले- शिंदे ने धनुष बाण किया चोरी, हिम्मत है तो चुनावी मैदान में आए

महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय से उठापटक जारी है। इस बीच शिवसेना पार्टी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए पार्टी का निशान तीर-कमान और शिवसेना का नाम उद्धव ठाकरे से छिनकर शिंदे गुट को सौंप दिया है। आज शु्क्रवार को चुनाव आयोग के इस फैसले से महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है। इस फैसले से उद्धव ठाकरे गुट में मायूसी जबकि शिंदे गुट में खुशी की लहर दौर उठी है। चुनाव आयोग के हालिया फैसले के बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने धनुष-तीर चलाकर खुशी जाहिर की और इस मौके को उत्सव की तरह मनाया।इसके साथ ही सीएम शिंदे ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है, यह सत्य की विजय है।
यह हमारे कार्यकर्ताओं, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों और लाखों शिवसैनिकों सहित बालासाहेब और आनंद दीघे की विचारधाराओं की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत है: चुनाव आयोग के फैसले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई pic.twitter.com/kY6MZHiQbv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2023
सांसद संजय राउत ने किया पलटवार
चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट करते हुए चुनाव आयोग पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि इसकी स्क्रिप्ट पहले से ही तैयार हो चुकी थी। हमारा देश लगातार तानाशाही की ओर बढ़ रहा है। पूर्व में कहा गया था नतीजा हमारे पक्ष में होगा, लेकिन यह चमत्कार हो गया है। संजय राउत ने आगे कहा कि ऊपर से नीचे तक करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया गया है, लेकिन फिर भी हम फिक्र नहीं कर रहे हैं क्योंकि जनता हमारे साथ है। हम नई चिन्हों के साथ आएंगे और फिर से शिवसेना खड़ी करके दिखाएगे। वहीं सूत्रों की मांने तो संजय राउत सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दे सकते हैं।
इस सरकार ने करोड़ो रुपये पानी की तरह बहाया है वो पानी कहां तक पहुंचा है ये दिख रहा है।हमें फिक्र करने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि जनता हमारे साथ है। हम नया चिह्न लेकर जाएंगे और फिर एक बार यही शिवसेना खड़ी करके दिखाएंगे: चुनाव आयोग के फैसले पर उद्धव गुट के नेता संजय राउत, महाराष्ट्र pic.twitter.com/yB2pgiiJG5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2023
महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान
महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कहा कि CM एकनाथ शिंदे की शिवसेना को शिवसेना का चिन्ह और नाम मिला है। असली शिवसेना एकनाथ शिंदे की शिवसेना बनी है। हम पहले दिन से आश्वस्त थे क्योंकि चुनाव आयोग के अलग पार्टियों के बारे में इसके पहले के निर्णय देखे तो इसी प्रकार का निर्णय आए हैं।
CM एकनाथ शिंदे की शिवसेना को शिवसेना का चिन्ह और नाम मिला है। असली शिवसेना एकनाथ शिंदे की शिवसेना बनी है। हम पहले दिन से आश्वस्त थे क्योंकि चुनाव आयोग के अलग पार्टियों के बारे में इसके पहले के निर्णय देखे तो इसी प्रकार का निर्णय आए हैं: महाराष्ट्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस pic.twitter.com/bNmMKcaxOA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2023
वहीं उद्धव ठाकरे गुट के नेता आनंद दुबे ने कहा कि हमें इसका अंदेशा पहले से था। हम शुरू से ही बोल रहे थे चुनाव आयोग पर भरोसा नहीं है। यह अंतिम फैसला नहीं है चुनाव आयोग कीजल्दबाजी दिखाती है कि यह भाजपा एजेंट के रूप में काम करता है। इसकी निंदा करते हैं।
लोकतंत्र के लिए घातक फैसला- उद्धव ठाकरे
उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने चुनाव आयोग के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए यह फैसला लोकतंत्र के लिए घातक है। देश में लोकतंत्र खत्म हो चुकी है। सरकार अपना दादागिरी चला रही है। अभी हमारी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है, कोर्ट में यह फैसला हमारे पक्ष में आएगा। शिंदे ने धनुष बाण चोरी किया है जबकि असली धनुष-बाण हमारे पास है। अभी शिंदे गुट को धनुष-बाण चुराने का आनंद लेने दो, उनको पार्टी की चोरी हजम नहीं होगी। उद्धव ने शिंदे को खुली चुनौती दे दी है, कहा हिम्मत है तो चुनावी मैदान में आए, जनता आने वाले चुनाव में खुद बदला ले लेगी। इस लड़ाई में हम हार नहीं मानेंगे, इसे आखिरी तक लड़ेंगे।
हम निश्चित तौर पर चुनाव आयोग के इस आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। हमें यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट इस आदेश को रद्द कर देगा और 16 विधायकों को सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, मुंबई pic.twitter.com/n881KPuRKU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 17, 2023
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS