बड़ी खबर: चुनाव आयोग की बैठक में आज हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधासभा चुनाव की तारीख का हो सकता है ऐलान

महाराष्ट्र (Maharashtra) और हरियाणा (Haryana) में दिवाली (Diwali) से पहले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। अभी यहां बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार है। वहीं, हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटें हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग ने बताया कि झारखंड में चुनाव कराने की स्थितियां बाकी राज्यों से अलग है। साथ ही अभी झारखंड की विधानसभा की अवधि खत्म होने में भी 3 महीने से अधिक का समय शेष है। चुनाव आयोग किसी भी दिन महाराष्ट्र, हरियाणा में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकती है।
लेकिन झारखंड पर अभी भी सशंय लग रहा है क्योंकि झारखंड में आयोग विधानसभा चुनाव की घोषणा महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ नहीं करेगा। चुनाव आयोग के अधिकारी राज्य के गृह विभाग, डीजीपी और चुनाव कार्य, इनकम टैक्स और आबकारी विभाग से जुड़े आईएएस-आईपीएस अधिकारियों से मंथन कर रहे हैं। सीईसी अरोड़ा की टीम राजनीतिक दलों के नेताओं से भी मुलाकात करने वाली है। एक अधिकारी ने बताया, 'चूंकि एक चरण में ही चुनाव की संभावना है, लिहाजा कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए हमने ज्यादा फोर्स की मांग रखी है।'
तीन राज्यों के चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी-
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तैयारियां त्योहारों के आने से पहले पूरा करने की संभावना लग रही है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन की सरकार है। अगर हरियाणा की बात करें तों वहां कुल 90 सीटें हैं। हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर के मंत्रीमंडल में बीजेपी की सरकार है ।वहीं झारखंड पर नज़र डालें तो वहां विधानसभा में 81 सीटें है साथ ही यहां भी बिजेपी सरकार है।
कई चरणों में होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव-
दरअसल झारखंड की स्थितियों के मुताबिक आयोग के लिए एक या दो चरण में चुनाव कराना मुश्किल होता है, इसलिए राज्य में चुनाव दो से अधिक चरणों में कराए जा सकते हैं। झारखंड विधानसभा की अवधि 5 जनवरी,2020 तक है। इस वजह से चुनाव आयोग को 5 जनवरी से पहले यहां चुनाव प्रकिया पूरी कराने की संवैधानिक मजबूरी है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS