चुनाव परिणाम 2019 भाजपा ने पार किया जादुई आंकड़ा, बरकरार-लगातार बरकरार

चुनाव परिणाम 2019 भाजपा ने पार किया जादुई आंकड़ा, बरकरार-लगातार बरकरार
X
भाजपा ने 288 के जादुई आंकड़े को छूकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और वह अन्य 15 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद घोषित किये गये 458 सीटों के परिणामों में से 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा 300 का आंकड़ा पार करने को तैयार है। भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'प्रचंड लहर' पर सवार भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, हिंदू गौरव और 'नये भारत' के मुद्दों पर लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करके लगातार दूसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा ने 288 के जादुई आंकड़े को छूकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है और वह अन्य 15 लोकसभा सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। चुनाव आयोग ने यह जानकारी दी। बृहस्पतिवार की मध्य रात्रि के बाद घोषित किये गये 458 सीटों के परिणामों में से 543 सदस्यीय लोकसभा में भाजपा 300 का आंकड़ा पार करने को तैयार है। भाजपा ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में 282 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल उसके सहयोगी लगभग 350 सीटों पर जीत हासिल करते हुए दिख रहे है। राजग ने पिछले लोकसभा चुनाव में 336 सीटों पर विजय हासिल की थी। जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद मोदी देश के तीसरे और पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री है जो लोकसभा में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने दूसरी बार इस धारणा को धराशाही कर दिया कि केन्द्र की सत्ता में अब गठबंधन का दौर शायद ही खत्म हो। चुनाव आयोग द्वारा जारी मतगणना के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस के 52 सीटों तक ही सिमटने के ही आसार नजर आ रहे हैं। भाजपा की लहर इतनी प्रचंड थी कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने परिवार के गढ अमेठी में स्मृति ईरानी से हार गए हालांकि वह केरल में वायनाड से जीत गए । इस चुनाव ने 68 बरस के नरेंद्र दामोदरदास मोदी को पिछले कई दशकों में सबसे लोकप्रिय नेता बना दिया।

मोदी ने देशवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने फकीर की झोली उम्मीदों से भर दी है। हमने नये भारत के निर्माण के लिये जनादेश मांगा था और लोगों ने हमें इसके लिये आशीर्वाद दिया है। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के साथ खचाखच भरे कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में पहली बार मतदान का प्रतिशत इतना रहा है और अब दुनिया को भारतीय लोकतंत्र की ताकत को पहचानना होगा।

उन्होंने यह भी कहा कि मेरे जीवन का हर पल' और मेरे शरीर का हर कण' देश की भलाई के लिये समर्पित है। उन्होंने विरोधी दलों से भी चुनाव अभियान की कटुता को भुलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमें आगे बढना होगा। हमें सभी को साथ लेकर चलना होगा, विरोधियों को भी। हमें देश के हित में काम करना है।

मोदी वाराणसी में चार लाख 79 हजार 505 वोट से जीत गए जबकि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात में गांधीनगर लोकसभा सीट पर साढे पांच लाख वोट से विजयी रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story