Elections 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद झारखंड में होगा चुनाव, 2 दिनों में होगा तारीखों का ऐलान

हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड राज्यों में जल्द ही चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। इसको लेकर चुनाव आयोग ने समीक्षा बैठक की है। इन तीनों राज्यों में इस साल के अंत तक चुनाव होने हैं। ऐसे में हरियाणा और महाराष्ट्र में पहले चुनाव होंगे और उसके बाद झारखंड में विधानसभा चुनाव होंगे।
चुनाव आयोग ने की समीक्षा बैठक
चुनाव आयोग ने तीनों राज्यों को लेकर एक समीक्षा बैठक की है। बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा के अलावा दोनों चुनाव आयुक्त और सभी उपचुनाव आयुक्त शामिल हुए।बैठक में चुनाव की तैयारी, सुरक्षाबलों की तैनाती समेत की मुद्दों पर चर्चा हुई। ऐसे में दो से तीन दिनों के अंदर ही महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया जाएगा। लेकिन झारखंड के लिए बाद में तारीख का ऐलान हो सकता है।
दो दिनों में होगा ऐलान
बता दें कि चुनाव आयोग हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड को लेकर अगले दो से तीन दिनों के अंदर ऐलान कर देगा क्योंकि चुनाव आयोग दिपावली से पहले चुनाव पूरा करा सकता है।
तीनों राज्यों में अक्टूबर में संपन्न हुए थे चुनाव
बता दें कि तीनों राज्यों में अक्टूबर 2014 में चुनाव संपन्न हो गए थे। जिसकी वजह से इन तीनों राज्यों में कार्यकाल अक्टूबर तक खत्म हो जाएगा। पिछली बार साल 2014 में 19 अक्टूबर को चुनाव परिणामों का ऐलान कर दिया गया था।
तीनों राज्यों में विधानसभा सीटें
झारखंड की बात करें तो यहां 77 विधानसभा सीटें, हरियाणा में 90 और महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। तीनों राज्यों में वर्तमान में भाजपा की सत्ता है। एक बार फिर सत्ता में आने एक बड़ी चुनौती होगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS