Indigo Flight की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मचा हड़कंप

Indigo Flight Emergency Landing: बिहार की राजधानी पटना में आज इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6ई 2433 ने उड़ान भरने के महज तीन मिनट के अंदर ही आपात लैंडिंग की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन में खराबी आने के बाद पायलट ने समझदारी दिखाते हुए विमान को पटना एयरपोर्ट (Patna Airport) पर उतारा। विमान में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आ रही है। एयरपोर्ट के अधिकारियों की तरफ जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी यात्री एकदम सुरक्षित हैं।
Indigo flight 6E 2433 to Delhi, three minutes after departure reported one engine inoperative. The aircraft landed safely at 0911 hours. All operations are normal at the airport: Director, Patna Airport, Bihar https://t.co/maDDC8LPBw
— ANI (@ANI) August 4, 2023
अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों की तरफ से बताया गया कि फ्लाइट सुबह करीब 9.11 बजे पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गई। उन्होंने कहा कि इजंन में खराबी (Engine Failure) आने के कारण इस तरह का कदम उठाया गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों की तरफ से विमान की जांच की जा रही है और सभी यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की भी व्यवस्था की जा रही है। एयरपोर्ट पर परिचालन एकदम सामान्य रूप से जारी है।
Also Read: Indigo Tail Strike: DGCA ने इंडिगो पर लगाया 30 लाख का जुर्माना, जानिए क्या रहा कारण
इससे पहले भी इंडिगो विमान की हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग
यह घटना तब हुई है जब 108 यात्रियों को लेकर देहरादून जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI) पर आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) करनी पड़ी। पुलिस की तरफ से कहा गया था कि विमान सुरक्षित रूप से उतर गया और घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। साथ ही, उनकी तरफ से यह भी जानकारी दी गई थी कि आपातकालीन लैंडिंग किसी आग या इंजन की खराबी के कारण नहीं थी। यह एक तकनीकी समस्या के कारण थी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS